: Jaya Kishori Marriage: बागेश्वर धाम के नहीं, बल्कि इनकी मोहब्बत में डूबी हैं कथावाचक, शादी के लिए रखी ये शर्त
जया किशोरी और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ कथावाचक जया किशोरी का नाम जोड़ा गया था। इसके बाद बागेश्वर धाम ने खुद इस बात का खंडन करते हुए जया को अपनी बहन बताया था। हालांकि, जया ने आज तक बागेश्वर धाम सरकार पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन वे हमेशा कहती हैं कि उनका पहला प्यार 'भगवान कृष्ण' हैं और वे यह बात कई बार खुलेआम मंच से कहती नजर आईं हैं। जया किशोरी शादी को लेकर कहती हैं कि सही समय आने पर वे शादी जरूर करेंगी। लेकिन उनकी शादी को लेकर एक शर्त है, अब ये शर्त क्या है आइए जानते हैं।
बता दें कि जया किशोरी बेहद ही कम उम्र में लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्त्रोत, मधुराष्टकम्रा, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम्, दारिद्रय दहन शिव स्तोत्रम् जैसे कई कठिन स्त्रोत याद कर लिए थे। जया किशोरी अपने भजनों, कथाओं के अलावा अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।
क्या जया किशोरी शादी करेंगी?
जया किशोरी ने कई बार इस बात को लेकर अपने खुलकर विचार रखे हैं। उनका कहना है कि हां वो शादी जरूर करेंगी। क्योंकि वो भी एक सामान्य युवती की तरह ही हैं। जो शादी भी करेंगी, लेकिन उसमें अभी समय है। जया किशोरी के पिता भी उनकी शादी की बात कई बार कह चुके हैं।
किससे शादी करेंगी जया किशोरी?
जया किशोरी किससे शादी करेंगी, इस बात को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन हां उन्होंने शादी को लेकर एक शर्त जरूर रखी है। एक टीवी चैनल की ओर से साझा किए गए वीडियो में जया किशोरी ने बताया कि अगर उनकी शादी कोलकाता में होगी तो ज्यादा उत्तम रहेगा। क्योंकि ऐसे में वो कभी भी अपने घर आकर खा सकेंगी। लेकिन अगर उनकी शादी कहीं बाहर होती है तो उनकी यही शर्त रहेगी कि उनके माता-पिता भी उसी जगह आस-पास शिफ्ट हो जाएं।
शादी से डरती हैं जया किशोरी?
एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जया किशोरी कहती हैं कि वो बहुत डरी हुई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़की होने की वजह से उन्हें एक दिन अपना घर छोड़ना पड़ेगा। शादी करके किसी और के घर जाना पड़ेगा। आगे जया किशोरी कहती हैं कि अपने माता पिता के बिना वो अपनी लाइफ नहीं सोच सकती।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन