Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: IPL 2025 में धोनी से ज्यादा महंगे बिके शशांक: छत्तीसगढ़ के 2 खिलाड़ियों के लगी बोली, जानिए कितने करोड़ में खरीदे गए

IPL 2025 Chhattisgarh player Shashank Ajay sold in auction: छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी शशांक सिंह और अजय मंडल आईपीएल में नजर आएंगे। पंजाब ने शशांक सिंह को महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा कीमत दी है। शशांक सिंह पहले भी पंजाब के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। पंजाब ने शशांक को 5.50 करोड़ में रिटेन किया है, जबकि इस आईपीएल नीलामी में महेंद्र सिंह धोनी की कीमत 5 करोड़ थी। शशांक के अलावा दिल्ली की टीम ने अजय मंडल को 30 लाख में खरीदा है। अजय आईपीएल में खेलने वाले छत्तीसगढ़ के चौथे खिलाड़ी हैं। इससे पहले शुभम अग्रवाल, शशांक सिंह और हरप्रीत भाटिया आईपीएल में खेल चुके हैं। नीलामी में राज्य के 7 खिलाड़ी थे, लेकिन शशांक और अजय का चयन हुआ है। 10 फ्रेंचाइजी ने खर्च किए 639.15 करोड़ दरअसल, सऊदी अरब के जेद्दा में 2 दिवसीय आईपीएल मेगा नीलामी पूरी हो चुकी है। नीलामी में 182 खिलाड़ी बिके। इसमें 62 विदेशी खिलाड़ी हैं। राइट टू मैच कार्ड का 8 बार इस्तेमाल हुआ। 10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ खर्च किए। MP के वेंकटेश अय्यर पत्नी को मानते हैं लकी चार्म: IPL में 23.50 करोड़ रुपए में बिके क्रिकेटर, आगे कप्तानी करने की इच्छा अब जानिए कौन हैं शशांक? शशांक सिंह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। उनके पिता शैलेश सिंह एमपी में पदस्थ आईपीएस अधिकारी हैं और मां सुनीता सिंह गृहिणी हैं। एक बहन श्रुतिका सिंह हैं जो ONGC बॉम्बे में काम करती हैं। शशांक सिंह दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और अब हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं। शशांक सिंह को आईपीएल 2022 में पहली बार हैदराबाद के लिए खेलने का मौका मिला। उन्होंने अपनी पहली ही पारी में सबको चौंका दिया। शशांक ने गुजरात के खिलाफ 416.67 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 25 रन बनाए। शशांक ने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर तीन छक्के लगाए। हैदराबाद फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए सिंह ने 10 मैचों में 65 रन बनाए। IPL 2025 Auction Players Price: Shreyas Iyer बने IPL इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर, जानिए मेगा ऑक्शन में किसने खरीदा ? अब जानिए अजय मंडल के बारे में? राजनांदगांव के रहने वाले अजय मंडल को 2 साल पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, तब उन्हें मैदान पर आने का मौका नहीं मिला था। अजय के पिता जादव चंद्र मंडल सैनिक कल्याण केंद्र रायपुर में अधीक्षक हैं। 29 वर्षीय ऑलराउंडर अजय मंडल को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा गया। यह आईपीएल में मंडल को मिली सबसे बड़ी रकम है। अजय इससे पहले धोनी के साथ नेट्स शेयर करते नजर आए थे। अजय ने 2023-24 में आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के 7 मैचों में 9 विकेट लिए थे। वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने 7 मैचों में 109 रन बनाए थे। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन