: IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका की ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन
नई दिल्ली:
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टीम इंडिया शिखर धवन की कप्तानी में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. जिसका पहला मुकाबला गुरुवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से हराई है. अब शिखर धवन वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. वहीं इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को उप कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आइए जानते हैं कि पहले मुकाबले में दोनों क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन.
आपको बता दें कि टीम इंडिया इस साल के शुरूआत में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. इस सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से जीतकर अफ्रीकी टीम को क्लीन स्वीप किया था. हाल ही में टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज हराया है. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका का मनोबल का गिरा होगा. अब टीम इंडिया के मौका है कि मनोवैज्ञानिक तरीके से अफ्रीका पर दबाव बनाकर पहला मुकाबला जीतने का.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: वनडे सीरीज से पहले कप्तान धवन ने अफ्रीका को दी चेतावनी, देखें वीडियो
तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरूआत 6 अक्टूबर गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होगा. सीरीज का दूसरा 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहला मुकाबला जीतने के लिए जमकर पसीना बहा रही है. जब धवन एंड कंपनी अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में गुरुवार को भिड़ेगी तो उसी वक्त रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: Team India के लिए परेशानी बने खुद Rohit Sharma, नहीं थी ऐसी उम्मीद!
ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), शुभमन गिल, शाहबाज अहमद, ईशान किशन, संजू सैमसन, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, केएल यादव, रवि बिश्नोई.
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्तान), एडम मार्क्रम, रेजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जनमन मालन, ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, केशव महाराज.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन