MP CG Times
Breaking News Exclusive
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?

: PM मोदी ने एमपी को दी 2 और वंदे भारत ट्रेन की सौगात: विपक्ष पर बरसे और गिनाए घोटाले, एक्शन लेगी सरकार, जानिए कार्यक्रम की सभी बड़ी बातें

PM मोदी ने एमपी को दी 2 और वंदे भारत ट्रेन की सौगात: विपक्ष पर बरसे और गिनाए घोटाले, एक्शन लेगी सरकार, जानिए कार्यक्रम की सभी बड़ी बातें
भोपाल। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज पीएम मोदी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे. जहां उन्होंने एमपी की 2 समेत 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पीएम मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई. ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के संबोधिन के दौरान पीएम मोदी भारत माता जय के नारे लगाए. पीएम मोदी के जयकारों के साथ सभागार गूंज उठा. मोदी ने कहा कि मप्र की धरती की भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है. इसलिए ऐसी उर्जावान मप्र की धरती पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए मुझे हृदय से अच्छा और गौरव महसूस हो रहा है. प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करने के लिए भोपाल से आए. वह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत मध्य प्रदेश की 543 लोकसभा के 10 लाख और 64,100 बूथ कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया. इसमें सभी राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों से 3 हजार कार्यकर्ता भी शामिल हुए और प्रधानमंत्री ने उनसे सीधा संवाद किया. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपने ही दल के लिए जीते हैं, दल का ही भला करना चाहते हैं और वो ये सब इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार का, कमीशन का, कट मनी का हिस्सा मिलता है. उनके घोटालों की गारंटी है, तो मोदी की भी गारंटी है. मेरी गारंटी है कि हर घोटाले की कार्रवाई की गांरटी. मेरी गारंटी है हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी, हर चोर लुटेरे पर कार्रवाई की गारंटी. जिसने देश और गरीब को लूटा है उसका हिसाब होकर ही रहेगा. पीएम का शहडोल दौरा रद्द: अब इस दिन आएंगे मोदी, जानिए क्या है नई तारीख ? आज जब कानून का डंडा चल रहा है, जेल की सलाखें सामने दिख रही है तब जाकर यह जुगलबंदी हो रही है. इनका कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भ्रष्टाचार के विरोध एक्शन से बचने का ही है. भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस बात को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे तो लोगों को उनकी वास्तविकता का पता चल ही जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का घोटाला ही अकेले लाखों करोड़ों का है. 1 लाख 86 हजार करोड़ का कोयला घोटाला, 1 लाख 76 हजार करोड़ का 2G घोटला, 70 हजार करोड़ का कॉमनवेल्थ घोटाला शामिल है. 10 हजार करोड़ रुपए का मनरेगा घोटाला, हेलीकॉप्टर से लेकर सम्मारिन तक कांग्रेस के घोटालों से कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जो कांग्रेस के घोटाले का हाथ का शिकार न हुआ हो. आरजेडी पर हजारों करोड़ के घोटालों का आरोप है आरजेडी पर हजारों करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है. चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, पशुपालन घोटाला, बाड़ राहत घोटाला आरजेडी के घोटालों की इतनी लंबी सूची है, अदालतें भी थक गई एक के बाद एक सजा घोषित करती चली जा रही है. बार-बार शब्द आता है गारंटी. भाजपा के कार्यकर्ताओं की यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि लोगों को बताएं की असल में एक विपक्षी दल किस चीज की गारंटी है..? यह सारे लोग, ये दल में गारंटी है भ्रष्टाचार की. ये गारंटी है लाखों करोड़ रुपए के घोटाले की. तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भी घोटाला उधर तमिलनाडु में देखिए बीएमके पर अवैध तरीके से सवा लाख करोड़ रुपए की संपत्ति बनाने का आरोप, टीएमसी पर भी 23 हजार करोड रुपए से ज्यादा के घोटाले का आरोप, रोज वैली घोटाला, शारदा घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, गौ तस्करी घोटाला, कोयला तस्करी घोटाला। बंगाल के लोग ये घोटाला कभी भूल नहीं सकते. अगर मैं एनसीपी की बात करूं. एनसीपी पर भी करीब करीब 70 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है. महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाला, महाराष्ट्र सिंचाई घोटाला, अवैध खनन घोटाला. इनकी लिस्ट भी बहुत लंबी है. इन पार्टियों के घोटाले का मीटर कभी डाउन ही नहीं होता. इन पार्टियों के पास घोटालों का ही अनुभव है इसलिए अगर कोई गारंटी है इनकी, तो एक ही गारंटी है और वह गारंटी है घोटालों की गारंटी. अब देश को तय करना है, क्या ये घोटालों की गारंटी को देश स्वीकार करेगा. MP की ये महिला मोदी को देगी 25 बीघा जमीन: बोली- 14 बेटों में से मोदी मेरा सबसे खास बेटा, रोज सुबह देखती है पीएम की फोटो सबका मिलकर 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी कुछ दिन पहले उनके यहां फोटो ऑप्शन कार्यक्रम हुआ था, मिलकर के फोटो निकालने का कार्यक्रम हुआ था. इस बैठक में शामिल दलों के इतिहास को देखेंगे तो पता चलेगा कि वह सब मिलकर के जितने भी लोग फोटो में दिखते हैं ना, सबका मिलकर के टोटल लगाएंगे तो ये सारे मिलकर के कम से कम 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है. पीएम ने विपक्षी दलों पर जमकर साधा निशाना पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जमानत पर बाहर आए हुए नेता आपस में मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी भ्रष्टाचारों के खिलाफ कार्रवाई होगी. साथ ही जितने भी चोर है, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी देता हूं. विपक्षी दलों को पीएम मोदी का करारा जवाब पीएम मोदी ने कहा कि गरीब को गरीब बनाये रखने, वंचित को वंचित बनाए रखने से ही उनकी (विपक्षी दल) राजनीति चलती है. तुष्टीकरण का ये रास्ता कुछ दिनों के लिए तो फायदा दे सकता है, लेकिन ये देश के लिए महाविनाशक होता है. ये देश के विकास को रोक देता है, देश में भेदभाव बढ़ाता है, देश में तबाही लाता है। समाज में दीवार खड़ी करता है. हमारा रास्ता तुष्टीकरण नहीं संतुष्टीकरण का है पीएम मोदी ने कहा कि हमारा रास्ता तुष्टीकरण नहीं संतुष्टीकरण का है. देश में जहां भाजपा सरकार है वहां हम संतुष्टीकरण के अभियान में लगे हैं. संतुष्टीकरण का रास्ता मेहनत वाला होता है. उसमें पसीना बहाना पड़ता है. अगर बिजली मिलेगी तो सबको मिलेगी, तब लोग संतुष्ट होंगे. नल से जल का अभियान चलेगा तो हर घर तक जल पहुंचाने का प्रयास होगा. इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा. बिहार, केरल, तेलंगाना में लोगों के साथ भेदभाव हुआ पीएम मोदी ने कहा कि हमने देखा है कि कैसे तुष्टीकरण वाली गंदी सोच ने कुछ राज्यों ने लोगों के बीच खाई पैदा कर दी. उत्तर प्रदेश में कोरी, खटीक सहित कई समाज के लोग राजनीति के शिकार हुए और विकास से वंचित रह गए. बिहार, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक सहित राज्यों में भेदभाव हुआ है. हमारे घुमंतु वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से वंचित रखा गया. हमने पहली बार सबके लिए बैंकों के दरवाजे खोल दिए. मोदी ने बताया किस पार्टी को क्यों वोट करें आपको गांधी परिवार के बेटे – बेटी एक का विकास करना हो तो फिर कांग्रेस का वोट दीजिए. आपको मुलायम सिंह जी के बेटे का भला करना है तो समाजवादी पार्टी को वोट दीजिए. अगर आप लालू परिवार के बेटे बेटियों का भला करना चाहते हो तो आरजेडी को वोट दीजिए. आपको शरद पवार जी की बेटे बेटी का भला करना हो तो आप एनसीपी को वोट दीजिए. आपको अब्दुल्ला परिवार के बेटे का भला करना हो तो आप नेशनल कांफ्रेंस को वोट दीजिए. आपके करुणा जी के बेटे बेटियों, पोते पोतियों का भला करना हो तो डीएमके को वोट दीजिए. आपको चंद्रशेखर राव की बेटी का भला करना हो तो आप पीआरएस को वोट दीजिए. लेकिन मेरी बात ध्यान से सुनिएगा…. अगर आपको अपने बेटे – बेटी का अपने पोते – पोती का, अगर आपको अपने परिवार के बच्चों का भला करना है तो आप वोट भाजपा को दीजिए. पीएम मोदी के टिप्स राजनेता से पहले सामाजिक नेता बनें राजनीति सेवा के काम करने के लिए लोगों की सेवा का माध्यम बनें. शहरों के साथ गांवों में काम करें. लोगों के सरकारी कार्यालयों सम्बन्धी काम करवाएं. बूथ की इकाई को छोटा न समझें. कार्यकर्ता में काम करने की भूख हमेशा रहे. लोगों के जन्मदिन-कार्यक्रमों में शामिल हों. ऐसे कार्यक्रम आयोजित भी करें. सेवा की राजनीति से समाज और देश की तस्वीर बदलें. सरकार के कामों में समाज की शक्ति जोड़ना है. टीचिंग से साथ लर्निंग भी करें. सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचवाएं. सोशल मीडिया पर गांव और बूथ का ग्रुप बनाएं. लोग जो भाषा समझते हैं, उन्हें उनकी भाषा में ही समझाएं. मोबाइल और डाइरेक्टरी में लिखें और लिखवाए. लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या याद करें. लोगों के बीच पुरानी परिस्थिति से तुलना कर अपनी बात रखें. बीजेपी की प्राथमिकता दल से पहले देश की है. हमें तुष्टीकरण, वोटबैंक के रास्ते पर नहीं चलना है. हमें तुष्टीकरण नहीं सन्तुष्टिकरण के रास्ते पर चलना है. मोदी ने मंच से गिनाई साउथ इन्डिया के साथ अन्य प्रदेशों की पिछड़ी जातियां. इनकी परवाह नहीं की गई, उनकी परवाह करना है. कुछ लोग सिर्फ अपने दल के लिए जीते हैं. ये रास्ता तुष्टीकरण, गरीब को गरीब बनने से ही उनकी राजनीति चलती है. लेकिन ये देश को महाविनाश की ओर ले जाता है. पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें 1- कभी भी बूथ की इकाई को छोटा ना समझे. 2-हम एयरकंडीशन कमरे से पार्टी नहीं चलाते. 3-हम गांव-गांव घूम कर खुद को खपाते हैं. 4- बूथ कमेटी ना होती तो शायद उज्जवला नहीं. 5-आपकी बदौलत गरीब के घर गैस चूल्हा. 6-बीजेपी की पहचान सेवा भाव की होनी चाहिए. 7- छोटे-छोटे गांव भी उपयोगी हो सकते हैं. 8- आप अपना अखबार पढ़ कर वहां दे सकते हैं. 9- आपकी सक्रियता से गांव के लोगों में विश्वास बढ़ेगा. 10-आप लोगों की समस्या के निदान में योगदान दे सकते है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया

गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन