: MP News: मेले में आई राई नर्तकियों का कराया HIV टेस्ट, कांग्रेस ने पूछा- बहनों का यह कैसा सम्मान
अशोकनगर के मेले में राई नृत्य पेश करतीं नृत्यांगनाएं। - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील में लगने वाले करीला मेले में अजीबोगरीब फरमान सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले राई नृत्य करने आई दस नृत्यांगनाओ का HIV टेस्ट कराया है। यह मामला सामने आते ही कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए इस जांच को नृत्यांगनाओं के सम्मान के साथ जीने के अधिकार का घोर उल्लंघन बताया है। राज्य सरकार ने विवाद बढ़ने पर सीएमएचओ को हटा दिया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग के संज्ञान लेते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग हरकत में आ गया। उसने प्रेस नोट जारी कर जांच संबंधी मामले में सफाई दी है। अपनी ही बात पर अगले दिन सीएमएचओ डॉ. नीरज छारी भी पलटते नजर आए। दो दिन पहले ही उन्होंने बाहर से आई नृत्यांगनाओं की जांच करने का दावा किया था। लगभग 10 महिलाओं की एचआईवी जांच की बात भी कही थी। दरअसल, रंगपंचमी पर लगने वाले करीला मेला में लाखों श्रद्धालु मां जानकी के दर्शन करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने पर राई नृत्य कराया जाता है। इसी वजह से दूरदराज से राई नर्तक मेले में आती हैं। जिला प्रशासन ने इन नर्तकियों की एचआईवी जांच कराई, जो उनके अधिकारों का उल्लंघन है। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. राकेश चतुर्वेदी ने डॉ. पीके शर्मा, डॉ. एसएस भूषण और कुलदीप भदौरिया की जांच समिति बनाई है। भोपाल से अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं अजीजा सरशार जफर को अगले आदेश तक अशोकनगर डॉ. नीरज कुमार छारी की जगह प्रभार दिया गया है।
इसी जगह पर लव-कुश का हुआ था जन्म
यह वह स्थान है, जहां माता सीता ने लव और कुश को जन्म दिया था। जन्म के बाद स्वर्ग की अप्सराएं इस पावन घड़ी पर नृत्य करने इसी धाम पर आई थी। तब से ही करीला धाम पर मन्नत पूरी होने के बाद राई नृत्य की परंपरा बनी हुई है। मामला बढ़ता देख पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने ट्वीट किया कि अशोकनगर सीएमओ नीरज झा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अशोकनगर में नर्तकियों का HIV टेस्ट कर शिवराज सरकार क्या संदेश दे रही है? क्या यह लाड़ली बहनों का अपमान नहीं है? क्या यह मंदिर और हिंदू आस्था का अपमान नहीं है? टेस्ट कराना है तो उनका कराओ जो गोवा में कारनामा करके आए हैं।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन