: Corona: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी, सर्दी,खांसी, बुखार होने पर तुरंत कराएं जांच
कोरोना संक्रमण को लेकर एडवायजरी जारी - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
सीहोर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी की है, जिसके अनुसार सर्दी, खांसी, बुखार आना, सिर दर्द, नाक बहना, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, सीने में जकड़न आदि लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह ले और मास्क लगाएं। ऐसी अवस्था में भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे। संक्रमित व्यक्ति के खुली जगह में छींकने व खांसने से हवा द्वारा इस वायरस का संक्रमण होता है। संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले लगने, संक्रमित जगह के संपर्क में आने से भी यह वायरस फैलता है।स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी के अनुसार बचाव के लिए नियमित अंतराल से हाथ धोना चाहिए। साथ ही बिना हाथ धोए चेहरे को न छुएं, संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने से बचें, छींकते समय साफ रूमाल का प्रयोग करें, सर्दी जुकाम या खांसी से प्रभावित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने भीड़-भाड़ से दूर रहें। चिकित्सक से जरूरी परामर्श लें।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन