: गौठानों में बरस रहा धन: CG में गोधन न्याय योजना से खुला तरक्की का नया रास्ता, गौठान से बदली ग्रामीण महिलाओं की ज़िंदगी
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ने लोगों के जनजीवन में बदलाव लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर माध्यम साबित हुआ है। इस योजना ने अपनी महत्ता और सार्थकता से ग्रामीणों के जीवन में ख़ुशहाली लाने का काम किया है।
इस योजना से लोगों को अतिरिक्त आय का साधन मिला और साथ ही ग्रामीण महिलाओं को मुख्य रूप से रोजगार के अवसर प्रदान किया है। इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन से ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर हो रहीं है। गरियाबंद जिले के ग्राम फूलकर्रा में गोधन न्याय योजना के तहत नियमित गोबर ख़रीदी हो रही है। गौठान में राम-जानकी महिला स्व-सहायता समूह कार्य कर लाभान्वित हो रही है। समूह की महिलाएं योजना के तहत ख़रीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कर रहीं है। समूह की सदस्य दुलारी बाई बताती है कि उनके समूह में 12 सदस्य हैं और सभी नियमित रूप से गौठान आकर वर्मी कम्पोस्ट बनाने का कार्य कर रहे हैं। इस कार्य से उन्हें गांव में ही रोजगार मिला है, यह कार्य उनके लिए अतिरिक्त आय का जरिया बना है। समूह ने 1109 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट विक्रय कर 2 लाख 70 हजार रूपये की आमदनी की है। इसके साथ ही इस समूह द्वारा केंचुआ का भी विक्रय किया जाता है। इससे समूह को अतिरिक्त आय मिला है। 448 कि.ग्रा. केंचुआ विक्रय से समूह को 1 लाख 12 हजार का मुनाफ़ा हुआ है। समूह की महिलाएं बताती है कि गोधन न्याय योजना से हमें बहुत सहारा मिला है। आज हमें घर से नज़दीक ही रोजगार मिला है। इस योजना से हम सभी महिलाएं खुश हैं। समूह की महिलाओं से इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी और गोधन न्याय योजना लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। ग्रामीण परिवेश में निवासरत लोगों के लिए यह योजना आर्थिक उन्नति का माध्यम बनकर उभरा है। शासन के प्रयासों से गौठानों में ही आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। ताकि गांव के लोगों को गौठानों में ही रोजगार के नये अवसर मिलने के साथ उनको अतिरिक्त आय का जरिया भी प्राप्त हो सके। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन