Logo
Breaking News Exclusive
मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

: Google Pixel 9 सीरीज के सभी स्‍मार्टफोन्‍स की कीमत लीक! सबसे ‘सस्‍ता’ भी 80 हजार से ज्‍यादा का

News Desk

News Desk / Fri, Jul 12, 2024

Google Pixel 9 सीरीज के सभी स्‍मार्टफोन्‍स की कीमत लीक! सबसे ‘सस्‍ता’ भी 80 हजार से ज्‍यादा का

Google की नई पिक्‍सल सीरीज का लॉन्‍च नजदीक आ रहा है। हालांकि ब्रैंड ने अभी कोई डेट कन्‍फर्म नहीं की है, पर फ्रेंच पब्लिकेशन डीलैब्स (Dealabs) ने अपकमिंग पिक्‍सल 9 स्‍मार्टफोन्‍स की यूरोप की कीमतों को लीक कर दिया है। जिन डिवाइसेज के दाम सामने आए हैं, उनमें Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold स्‍मार्टफोन शामिल हैं। पता चला है कि नए पिक्‍सल फोन्‍स की कीमतें पिछली सीरीज से थोड़ा ज्‍यादा होंगी। 

लीक्‍स के अनुसार, Pixel 9 के 128 जीबी मॉडल के दाम 899 यूरो (लगभग 81,601 रुपये) होंगे। 256 जीबी मॉडल की कीमत 999 यूरो (लगभग 90668 रुपये) होगी। इसे ओब्सीडियन (ब्‍लैक), पोर्सिलेन (वाइट), कॉस्मो (पिंक) और मोजिटो (ग्रीन) कलर्स में खरीदा जा सकेगा। 

Pixel 9 Pro के बेस मॉडल 128 जीबी की कीमत 1,099 यूरो (लगभग 99739 रुपये) होने का अनुमान है। इसका 256 जीबी मॉडल 1,199 यूरो (लगभग 1,08,815 रुपये) में आ सकता है। 512 जीबी मॉडल 1,329 (लगभग 1,20,615 रुपये) यूरो में आ सकता है। इसके कलर मॉडल कीमत के लिहाज से अलग-अलग हो सकते हैं। 

Pixel 9 Pro XL स्‍मार्टफोन को Pixel 8 Pro का असल सक्‍सेसर माना जा रहा है। उसके 128GB मॉडल के दाम 1,199 यूराे (लगभग 1,08,815 रुपये) हो सकते हैं। 256GB मॉडल की कीमत 1,299 यूरो (लगभग 1,17,888 रुपये) हो सकती है। 512GB मॉडल 1,429 यूरो (लगभग 1,29,686 रुपये) में आ सकता है। 1TB मॉडल की भी अफवाह है, जो 1,689 यूरो (लगभग 1,53,281 रुपये) से शुरू हो सकता है। इसके कलर मॉडल भी स्‍टोरेज के हिसाब से अलग-अलग होने की उम्‍मीद है। 

Pixel 9 Pro Fold जिसे Pixel Fold के सक्‍सेसर के तौर पर लाया जाएगा, वह 256 जीबी मॉडल के लिए 1,899 यूरो (लगभग 1,72,340 रुपये) में आ सकता है। 512 जीबी मॉडल के दाम 2,029 यूरो (लगभग 1,84,138 रुपये) हाे सकते हैं। याद रहे कि ये कीमतें यूरोपीय मॉडल के लिए हैं। ग्‍लाेबल कीमतों में थोड़ा बदलाव हो सकता है। अगर यह लीक्‍स सही साबित होता है तो यह कन्‍फर्म हो जाएगा कि नए पिक्‍सल्‍स फोन्‍स अपनी पिछली सीरीज से ज्‍यादा कीमत के होंगे। 
 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन