: गरियाबंद पथराव BJP कनेक्शन ! 26 लोग नामजद बनाए गए आरोपी, भाजपा के 2 बड़े चेहरे, इधर फिर शुरू हुई धरपकड़, जानिए अबतक की कहानी...
गिरीश जगत, गरियाबंद। इस समय की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से सामने आ रही है. पुलिसकर्मियों पर पथराव के मामले में 26 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. सभी लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. इनमें भाजपा नेता पुनीत सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष माखन कश्यप का नाम शामिल है.
राजमार्ग 130 सी छावनी में तब्दील
वहीं गरियाबंद में धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन पहले ग्रामीणों को रास्ते से उठाकर अस्थायी जेल में बिठाया गया, फिर आरोपियों की धर पकड़ भी शुरू हो गई है. घटना के बाद ध्रुवागुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 130 सी छावनी में तब्दील कर दिया गया है. उधर, दूसरे दिन भी ग्रामीण क्रय केंद्र की मांग को लेकर हाइवे जाम करने निकले हैं.
पुलिसकर्मियों पर पथराव
धान खरीदी केंद्र की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी शुरू कर दी है. वहीं दूसरी ओर आज जब मांग को लेकर फिर से ग्रामीण धरने पर निकले तो पुलिस ने अस्थाई जेल बनाकर उन्हें बैठा दिया.
पुलिसकर्मी घायल
बता दें कि सोमवार को ध्रुवागुडी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास ग्रामीणों ने उपार्जन केंद्र की मांग को लेकर धरना दिया. इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.
7 गांवों के सैकड़ों लोग कर रहे विरोध
बताया जा रहा है कि कंडेकेला सहकारी समिति के अंतर्गत आने वाले 7 गांवों के सैकड़ों लोग विरोध कर रहे थे. प्रदर्शन में महिला किसान भी शामिल थीं. मौके पर राजस्व व पुलिस का अमला भी मौजूद रहा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया. बंद खुलवाने की कोशिश के दौरान ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पर पथराव कर दिया.Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन