: जगदलपुर में दरिंदगी: मेला देखने गई युवती को कुछ युवकों ने बनाया हवस का शिकार, मामा के लड़के के साथ गई थी
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के मावलीपदर में बीती रात एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस जहां पीड़िता से पूछताछ कर रही है, वहीं, आरोपियों की धरपकड़ भी तेज कर दी गई है। वहीं, मामले की जांच खुद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी भी पकड़े गए हैं।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया की शनिवार की रात को मावलीपदर में मेला चल रहा था। जहां युवती भी देखने के लिए अपने मामा के लड़के के साथ गई हुई थी। युवती व उसके मामा का लड़का मेले से दूर अकेले खाना खा रहे थे। इस दौरान 5 से 6 युवक वहां पहुंचे और अकेला पाकर युवती उठाकर अपने साथ ले गए।
जहां युवकों के द्वारा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्त किया गया और उसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गए। युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जहां परिजनों ने इस मामले की शिकायत दरभा थाने में दर्ज कराई है। युवती के साथ गैंगरेप होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई है। वहीं, मामले की तस्दीक के दौरान पुलिस ने कुछ युवकों को भी गिरफ्तार किया है, वही मामले में जांच चल रही है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन