: ससुराल में दामाद की अर्धनग्न लाश ? कुएं के पास मिला युवक का शव, लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या या कुछ और में उलझन ?
गणेश मरावी, डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के समनापुर थाने इलाके में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक एक 24 साल के लड़के की लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि लाश अर्धनग्न अवस्था में है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
24 वर्षीय युवक का मिला शव दरअसल, समनापुर थाने इलाके के ग्राम पंचायत केवलारी के पोषक ग्राम मुगदरा में एक 24 वर्षीय युवक का शव मिला है. बताया जा रहा है कि युवक गाड़ासरई थाना क्षेत्र के ग्राम मंझियाखार का निवासी था, जो अपने ससुराल केवलारी में विगत कई साल से रह रहा था. अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश मिली जानकारी के मुताबिक युवक का 26 अगस्त के शाम करीब 4 - 5 बजे अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ासरई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंचायत मंझियाखार निवासी शोभलाल बनवासी पिता कुंवर सिंह बनवासी 24 वर्ष है, जिसका शव समनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुगदरा और भर्राटोला के बीच सड़क किनारे स्थित कुआं के पास मिला है. 3 साल से ससुराल में रह रहा था युवक बताया जा रहा है कि शोभलाल का ससुराल ग्राम केवलारी में है. वहीं पर 3 साल से अपने पत्नी के साथ रहता था. उनके दो बच्चियां हैं. घटना की जानकारी लगते ही ग्राम समेत आस - पास के लोग भारी संख्या में देखने एकत्रित हो गए थे. किस कारण से हुई मौत ? युवक की मौत किस कारण से हुई है. इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस शव को पंचानामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया है. जांच की जा रही है. जल्द मामले का खुलासा हो सकता है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन