Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: पिता ने दो बच्चों के साथ लगाई फांसी: MP में गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर में की पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी, सुसाइड नोट में लिखे मिले इनके नाम

Father hanged himself with two children in Mandsaur: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक पिता ने अपने दो बच्चों को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या कर ली। तीनों के शव एक पेड़ से लटके मिले है। पुलिस को वहां एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें गांव के 7 लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की।

दरअसल, मामला शामगढ़ थाना क्षेत्र के रुंडी गांव में सोमवार सुबह हुआ। पुलिस के मुताबिक रुंडी गांव निवासी प्रकाश बंजारा (35) ने अपनी बेटी सुमन (13) और बेटे विशाल (10) को पेड़ से लटका दिया। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगा ली। वह कंबल बेचता था। सोमवार सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो तीनों के शव पेड़ से लटके मिले। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। उसकी पत्नी को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया मृतक की पत्नी नेनी बाई ने बताया कि 3 माह पहले गांव के राजू, कालू और गीता बाई के परिवार ने मेरे साथ मारपीट की थी। उन्होंने मेरे कपड़े भी फाड़ दिये। मैंने चंदवासा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद से पति प्रकाश घर नहीं आया था। वह बच्चों को भी अपने साथ शामगढ़ ले गया था। सोमवार सुबह उसने मुझे बच्चों से मिलने के लिए खेत पर बुलाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज किया जाएगा एसडीएम गरोठ रवींद्र परमार ने बताया कि ग्राम रुंडी में एक पिता और उसके दो बच्चों ने आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। आत्महत्या को लेकर ग्रामीणों में स्वाभाविक आक्रोश था। प्रशासन की ओर से हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट में 7 लोगों पर आरोप एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें गांव के चार पुरुषों और तीन महिलाओं पर अत्याचार करने का जिक्र किया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन