: Damoh: नदी में कूदी बुजुर्ग महिला, पुलिस ने बाहर निकालकर अस्पताल में करवाया भर्ती
नदी में कूदी महिला - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा गांव के समीप से निकली व्यारमा नदी के पुल से एक बुजुर्ग महिला रविवार सुबह छलांग लगा दी और नदी में कूद गई। स्थानीय लोगों ने महिला को जैसे ही नदी में कूदते हुए देखा और नजदीक गए तो महिला अपने हाथ पैर चला रही थी। तत्काल ही उन्होंने नोहटा पुलिस और डायल 100 पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला बेहोशी की हालत में है और अज्ञात है। उसके बारे में किसी को कोई भी जानकारी नहीं है।
महिला को लाने वाले आरक्षक कुलदीप सोनी ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि नोहटा में नदी के पुल से एक महिला ने कूदकर अपनी जान देने का प्रयास किया। वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को नदी से बाहर निकालकर नोहटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला को जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन