: Drishyam 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, तीसरे दिन 63 करोड़ पहुंची कमाई!
Film Drishyam 2 Collection Day 3: फिल्म दृश्यम 2 सिनेमाघरों में काफी धमाल मचा रही है। अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म को काफी शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। आपको बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं और यह अपनी ही कमाई का रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म के रिव्यू की बात करें तो दृश्यम 2 ने लोगो को काफी इंप्रेस किया है, जिसका नतीजा है कि इसकी कमाई का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म को सभी खूब पसंद कर रहे हैं।
दृश्यम 2 ने रिलीज होते ही पहले दिन करीब 27 करोड़ का बिजनेस किया। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की इस हफ्ते की कमाई का आंकड़ा 63 करोड़ है। अनुमानों की बात करें तो दृशयम 2 की कमाई करीब 45-50 करोड़ तक होने के अनुमान लगाए जा रहे थे, हालांकि सभी आंकड़ों को पछाड़ते हुए फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 63 करोड़ की कमाई कर डाली है। फिल्म की सफलता को देखकर आने वाले हफ्ते में इसके कमाई 100 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
दृश्यम 2 ने दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। पहले दिन से ही फिल्म के शानदार प्रदर्शन ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी है। आगे भी इस फिल्म की कमाई के आंकड़े में उछाल आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
दृश्यम 2 एक क्राइम थ्रिलर है, जिसका पहला भाग साल 2015 में रिलीज हुआ था। पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था। दृश्यम 2 में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता जैसे सितारे हैं। अक्षय खन्ना की भी एंट्री हुई है। फिल्म को दर्शकों और अलोचकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसके ट्रेलर को भी काफी पसंद किया गया था। लोग पहले से ही कह रहे थे कि यह इस साल की बड़ी हिट फिल्म साबित हो सकती है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन