: MP में कुत्तों ने ढूंढी युवक की लाश: सड़क किनारे नोच नोचकर खा रहे थे, अब मौत बनी अनसुलझा रहस्य
Dead body of young man on the roadside in Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है. इस शव को कुत्ते नोच रहे थे और राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में ले लिया. मामला सागर जिले के बंडा थाने के कोसा गांव का है.
दरअसल, सुबह-सुबह सड़क पर निकले लोगों ने देखा कि सड़क किनारे कुछ कुत्ते जमा हैं. जिसके बाद आसपास आए लोगों ने गौर से देखा तो कुत्ते एक युवक के शव को नोच रहे थे. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी जानकारी के मुताबिक इस शव की पहचान बांदा निवासी युवक मोनू जैन के रूप में हुई है. मोनू कल रात खाना खाने के बाद टहलने जाने की बात कहकर घर से निकला था और फिर घर नहीं पहुंचा. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये हत्या है या सड़क हादसा. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बांदा पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. उधर, सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. परिवार के लोगों ने क्या कहा ? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि मोनू रात 8 बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था. जो दोबारा वापस नहीं लौटा. आशंका है कि कोहरे के कारण कोई वाहन उसे टक्कर मारकर भाग गया. पुलिस मामले में परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन