: Damoh: हटा में आंधी-बारिश, कथा पंडाल उड़ा, लोहे का पाइप लगने से एक बुजुर्ग घायल
दमोह में आंधी से कथा पंडाल गिर गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह जिले के हटा में गौरीशंकर मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान बुधवार शाम करीब 7 बजे अचानक आंधी चलने से कथा पंडाल का आधा हिस्सा गिर गया। कुछ देर बाद बारिश भी शुरू हो गई। पंडाल में लगा लोहे का पाइप लगने से एक बुजुर्ग नंदन पंडा के सिर में चोट आई, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया और कुछ देर बाद घर भेज दिया है।बता दें गौरीशंकर मंदिर परिसर में 24 फरवरी से 2 मार्च तक भागवत कथा का आयोजन चल रहा है, जिसमें वृंदावन से आए कथा वाचक ललित वल्लभाचार्य द्वारा कथा सुनाई जा रही है। गुरुवार को कथा का अंतिम दिन है। बुधवार रात को अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद तेज हवाओं ने पंडाल को गिरा दिया। कथा सुनने के लिए करीब ढाई से 3 हजार लोग पंडाल में मौजूद थे।
खबर मिलते ही एएसपी शिव कुमार सिंह और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। जैसे ही पंडाल गिरा कुछ देर के लिए वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग इधर-उधर भागने लगे हालांकि कुछ ही देर में सब कुछ सामान्य हो गया।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन