: Chhattisgarh: बस्तर में तैनात MP का CRPF जवान एक माह से लापता, चार साल के बच्चे संग पत्नी मांग रही आर्थिक मदद
लापता सीआरपीएफ जवान निर्मल कटारिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ख़बर सुनें
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सीआरपीएफ जवान निर्मल कटारिया करीब एक माह से लापता है। उसकी गुमशुदगी को लेकर पत्नी ने जगदलपुर के बोधघाट थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। लापता जवान की तलाश के लिए उसकी पत्नी हिना कटारिया अपने चार साल के बच्चे को लेकर जगह-जगह घूम रही है। अब लोगों के सामने वह आर्थिक मदद मांगने को भी मजबूर है।
पत्नी ने थाने में दर्ज कराई है गुमशुदगी
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी निर्मल कटारिया सीआरपीएफ 80वीं बटालियन के जवान हैं और जगदलपुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात थे। पिछले महीने निर्मल अचानक लापता हो गए। इसके बाद उनकी पत्नी हिना ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। जवान के लापता होने के बाद हीना और उनका चार साल का बेटा आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। हालत यहां तक हो गई उनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं हैं।
खाने तक के रुपये नहीं, मांगी मदद
इसके बाद मंगलवार शाम हिना ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। देर शाम पत्नी की ओर से सोशल मीडिया पर मैसेज जारी किया गया। इसमें उनके पेटीएम नंबर पर इच्छा के अनुरूप सहयोग करने की अपील लिखी हुई है। वहीं दूसरी ओर लापता जवान निर्मल के संबंध में बोधघाट पुलिस का कहना है कि उसको ढूंढने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही जवान को ढूंढकर लाया जाएगा।
पहले भी हुआ था गायब, तब पुलिस ढूंढकर लाई थी
इससे पहले भी जवान एक बार लापता हो चुका है, तब सीआरपीएफ अफसरों ने जवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद पुलिस उसे ढूंढकर लाई और अफसरों के सुपुर्द किया था। बताया जा रहा है कि घर पर आने के कुछ ही घंटों के बाद दोबारा जवान लापता हो गया। अफसरों का कहना है कि जवान पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में है। वह बार-बार क्यों चला जाता है, पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन