: UPSSSC PET 2022: इस तारीख से डाउनलोड करें यूपी पीईटी का एडमिट कार्ड!
UPSSSC (Photo Credit: File Photo)
लखनऊ:
यूपीएसएसएससी पीईटी (2022) की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आ रहा है. पीईटी की परीक्षा अब 18 सितंबर को नहीं बल्कि 15-16 अक्टूबर को होगी. इससे पहले उम्मीदवार पीईटी के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर पीईटी का एडमिट कार्ड कब आएगा? हालांकि, अभी तक यूपीएसएसएससी की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है कि एडमिट कार्ड कब तक आ जाएगा? लेकिन इसके लिए उम्मीदवारों को लगातार यूपीएसएसएससी की आफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करते रहना चाहिए.
आपको बता दें कि यूपीएसएसएससी की ओर से हर साल पीईटी एग्जाम कराया जा रहा है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दूसरा बार 15-16 अक्टूबर को पीईटी एग्जाम का आयोजन कराया जा रहा है. पीईटी में अच्छे स्कोर लाने वाले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में समूह-ग के पदों पर भर्ती के लिए योग्य होंगे.
हालांकि, अभी तक भले ही यूपीएसएसएससी ने एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है, लेकिन आयोग के नोटिस के अनुसार, प्रश्नगत परीक्षा के प्रवेश पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में उम्मीदवारों को आफिशियल वेबसाइट के जरिये अलग से यथासमय सूचित किया जाएगा. आपको बता दें कि पिछले साल 2021 में पीईटी परीक्षा की तारीख 24 अगस्त घोषित की गई थी और एडमिट कार्ड करीब एक हफ्ते पहले 17 अगस्त को जारी किए गए थे.
संबंधित लेख
First Published : 17 Sep 2022, 09:31:27 PM
For all the Latest Sarkari Naukri News, Other Jobs News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन