: UPSSSC PET : पीईटी परीक्षा की तारीख बढ़ी, जानें नई Date
UPSSSC (Photo Credit: File Photo)
लखनऊ:
UPSSSC PET 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (Preliminary Eligibility Test) को लेकर एक बड़ी सूचना सामने आई है. यूपीएसएसएससी की पीईटी परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई है. यूपीएसएसएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी है कि पीईटी 2022 परीक्षा अब 18 सितंबर को नहीं होगी. ऐसे में इस वर्ष जो अभ्यर्थी यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वो यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा को लेकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं.
यूपीएसएसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी पीईटी की परीक्षा 18 सितंबर को होनी थी, लेकिन अब यह परीक्षा 15-16 अक्टूबर 2022 को होगी. अब उत्तर प्रदेश के ग्रुप-सी लेबर की भर्तियों में शामिल होने के लिए युवाओं को पीईटी एग्जाम में अच्छे स्कोर लाना अनिवार्य है. आपको बता दें कि यूपीएसएसएससी साल में एक बार पीईटी की परीक्षा करता है और दूसरी बार पीईटी का एग्जाम होने वाला है.
गौरतलब है कि इस वर्ष पीईटी एग्जाम के लिए 37,63,000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. यूपी के ग्रुप-सी लेबर के पदों पर शामिल होने के लिए पीईटी में पास होना जरूरी है. ये सिर्फ प्रारंभिक परीक्षा है, जबकि जूनियर सहायक, यूपी लेखपाल, एक्स-रे तकनीशियन और अन्य समूह बी और सी पद पदों पर भर्तियों के लिए एक मुख्य परीक्षा होगी. उसके बाद ही नौकरी के लिए सलेक्ट होंगे.
संबंधित लेख
First Published : 16 Sep 2022, 09:12:01 PM
For all the Latest Sarkari Naukri News, Other Jobs News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन