: BJP नेता की बर्थडे पार्टी में खूनी खेल ! MP में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की मौत और कई घायल
Bloody game at BJP leaderbirthday party in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. बता दें कि जनकगंज जिले के सत्यनारायण की टेकरी में बीजेपी के पूर्व पार्षद शशि शर्मा की जन्मदिन पार्टी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके अलावा युवक के पिता और चाचा पर चाकू और तलवार से हमला किया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
पूरा मामला जिले के जनकगंज के सत्यनारायण की टेकरी का है. बता दें कि यहां पूर्व बीजेपी पार्षद ने बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था. इस दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके भाई और पिता पर चाकुओं से हमला किया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि हत्या पुरानी दुश्मनी के चलते हुई है. पुरानी दुश्मनी सामने आई हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि हत्यारे की युवक से पुरानी दुश्मनी थी. बर्थडे पार्टी में जब दोनों आमने-सामने आए तो दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ और फिर मारपीट शुरू हो गई. बहस के बाद एक पक्ष ने एक युवक की हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस ले गई और घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। बीजेपी के पूर्व पार्षद ने रखी थी पार्टी सत्यनारायण की टेकरी निवासी दिलीप उर्फ छोटू राठौड़ बंधुओं के साथ मोहल्ले में रहने वाले पूर्व पार्षद शशि शर्मा की जन्मदिन पार्टी में गया था. तीन जगह चल रही थी बर्थडे पार्टी शशि के घर के अलावा कमलेश और सूरज के घर पर भी बर्थडे पार्टी थी. केक काटने के दौरान दिलीप उर्फ छोटू राठौड़ बंधुओं के साथ यहां आया और सूरज शर्मा व कमलेश से उसकी पुरानी दुश्मनी हो गई. जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ तो उनके बीच मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि सूरज ने छोटू को गोली मार दी, इन लोगों के साथ चार लोग और भी थे, गोली छोटू की पीठ में लगी, जिससे उसका पेट फट गया, गोली मारने के बाद लाठी, चाकू और तलवार का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें सूरज के भाई, पिता और चाचा घायल हो गए हैं. इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, लोगों में दहशत का माहौल है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन