: चाचा नहीं...पापा विधायक हैं हमारे: MP में बीजेपी MLA के बेटों की गुंडागर्दी, वनकर्मियों की कपड़े फटते तक की पिटाई, जानिए क्या है पूरा मामला ?
श्योपुर। मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार है, जिसका बीजेपी विधायक के बेटे जमकर फायदा उठा रहे हैं. वो कहते हैं न चाचा हमारे विधायक हैं, लेकिन यहां पापा हमारे विधायक हैं, क्योंकि बीजेपी विधायक के दहशतगर्द बेटों ने वनकर्मी से जमकर मारपीट की है.
दरअसल, श्योपुर जिले में बीजेपी विधायक के बेटों की दबंगई सामने आई है. विधायक के बेटों ने जंगल से पेड़ों की अवैध कटाई और खदान से पत्थर और रेत निकालने से रोकने पर दबंगई दिखाई. न सिर्फ दबंगई दिखाई बल्कि वन कर्मियों के साथ की लात-घूंसों से जमकर मारपीट भी की गई है. एक वनकर्मी की कपड़े फटने तक पिटाई कर दी. इस दौरान वे गंदी-गंदी गालियां देकर उल्टे कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी गई. मामला बुधेरा वन रेंज की पिपरानी रेंज का बताया गया है, जहां विजयपुर के बीजेपी विधायक सीताराम आदिवासी के बेटे धनराज और दीनदयाल आदिवासी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की है. रेंजर और वन कर्मियों ने पुलिस को आवेदन देकर इस मारपीट की शिकायत की है. समाचार के लिखे जाने तक आरोपियों विधायक के बेटों के खिलाफ जुर्म दर्ज नहीं हो पाया था.Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन