: डिंडौरी में बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काट डाला: खूंखार कातिल ने गला को काट कर मार डाला, जानिए फिर कैसे पकड़ा गया खूनी ?
गणेश मरावी,डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सनसनीखेज अंधे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार लिया है। बजाग थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक ने घर में सो रहे बुजुर्ग की गला में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। बताया गया जमीनी विवाद के कारण मारा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित कर घटना की पूरी जानकारी दी है।
ये है पूरी घटना Madhya Pradesh Dindori old man murder with an axe: यह घटना बजाग थाना क्षेत्र के ग्राम सैलवार की है। घटना की जानकारी शिवकुमार पिता रामप्रसाद मरकाम उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम सैलवार के द्वारा थाना में सूचना दी थी कि, ससुर बैशाखु उईके करीबन 10 वर्षों से साथ में रहते थे, 27 जून 2024 को ससुर बैशाखु उईके रात करीब 11: 00 बजे पीछे तरफ बरामदे में तखत पर सोये थे।
Madhya Pradesh Dindori old man murder with an axe: सुबह करीब 4 बजे ससुर बैशाखु उईके जिस तखत पर सोये थे, जिसके नीचे खून फैला हुआ था, तब शिवकुमार खून देखकर परिवार जनों को आवाज लगाया तब उसकी पत्नि व बच्चे उठकर आये एवं पड़ोस के व्यक्ति भी आ गये, फिर देखे तो बैसाखू का गला कटा हुआ था।
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की थी मामला
Madhya Pradesh Dindori old man murder with an axe: बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गला काट कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक बैशाखु उईके का जमीनी विवाद अपने परिवार वालों से चल रहा था। मामले की षिकायत पर पुलिस ने मर्ग क्र.19ः24 धारा 174 जा.फौ. एवं अप.क्र.158: 24 धारा 302 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।
आरोपी ने स्वीकारा जुर्म
घटना को लेकर थाना प्रभारी बजाग को टीम गठित कर आरोपी की गिरफतारी के लिये निर्देशित की गई,उसके बाद हत्या के प्रकरण में संदेही रंजीत उइके पिता स्व. इंदर सिंह उइके उम्र 20 वर्ष ग्राम सैलवार को अभिरक्षा में लेकर पूछतांछ की गई, जिसने बताया कि घटना दिनांक की दरमियानी रात्रि में जमीनी विवाद की रंजिस को लेकर मृतक बैशाखु उईके का कुल्हाडी से गला काट कर हत्या को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।
कुल्हाड़ी किया गया बरामद
Madhya Pradesh Dindori old man murder with an axe: आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी को बरामद किया गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। अंधे हत्या की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी बजाग निरी. बी. के. पण्डोरिया, उनि. अशोक तिवारी, सउनि. धनन्जय साहू, सउनि.रमेश कुड़ापे, प्र.आर.305 राघवेन्द्र सिंह , आर.390 पंकज चीचाम एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन