: अनूपपुर में आहत हुई धार्मिक भावनाएं: मुस्लिम समाज ने की थाने में शिकायत,कांग्रेस के जिला महामंत्री पर FIR दर्ज
अनूपपुर। अनूपपुर के बिजुरी थाने में मंगलवार को मुस्लिम समाज की ओर से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया। इस मामले में थाना प्रभारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई। आज बुधवार को पुलिस ने कांग्रेस के जिला महामंत्री जगदीश पटेल के खिलाफ धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी अकबर अली 54 वर्ष ने बताया कि नगर परिषद डूमर के चार निवासी जगदीश पटेल की ओर से सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज के रीति रिवाज से संबंधित कोई पोस्ट किया गया है। जिससे इसे देखने वाले हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। ऐसे कृत्य का विरोध करते हुए और रीति रिवाज़ का मजाक बनाने वाले व्यक्ति जगदीश पटेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिस पर 20 सितंबर को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस पूरे मामले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस के जिला महामंत्री जगदीश पटेल को हम उनके दायित्व से हटा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस भी एक्शन लेने में पीछे नहीं हट रही है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन