Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: BJP नेता ने आदिवासी को चप्पलों से पीटा: पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर उठाए सवाल, एक आरोपी कांग्रेसी होने का भी आरोप

अनूपपुर। एमपी के अनूपपुर जिले में बीजेपी नेता की गुंडागर्दी देखने को मिली है। एक बुजुर्ग व्यक्ति को बेरहमी से चप्पलों से पिटाई की है। नेता के साथ मौजूद अन्य लोग भी बुजुर्ग के साथ बदसलूकी करते दिखे। वीडियो सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तब बीजेपी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और मंडल अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर सरकार से सवाल पूछा है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफा भी मांगा है।

कमलनाथ ने ट्वीट कर उठाए सवाल कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शिवराज सिंह चौहान जी आप यह वीभत्स वीडियो देखकर अनदेखा नहीं कर सकते। अनूपपुर जिले में एक आदिवासी व्यक्ति के शव के बगल में भारतीय जनता पार्टी का नेता दूसरे आदिवासी व्यक्ति को चप्पल से पीट रहा है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी, आदिवासी अत्याचार पार्टी बनती जा रही है। आखिर आप चाहते क्या हैं? जब आप आदिवासियों पर अत्याचार रोक नहीं सकते तो कम से कम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दीजिए। पांव धोने के पाखंड से आपकी क्रूर सत्ता का प्रायश्चित नहीं हो सकता। आपने मध्य प्रदेश को न सिर्फ आदिवासी अत्याचार में नंबर वन बना दिया है, बल्कि अत्याचारों की निर्दयता में भी मध्य प्रदेश को नंबर वन बना दिया है। जिसे देखकर हमारा सिर शर्म से झुक जाता है। क्या आपने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को आदिवासियों पर अत्याचार करने का लाइसेंस दे दिया है? कभी नेमावर में एक आदिवासी बेटी और परिवार के पांच सदस्यों को जिंदा गाड़ दिया जाता है। कभी नीमच में आदिवासी युवक को वाहन से बांधकर घसीटा जाता है कि उसकी मृत्यु हो जाए। कभी सीधी में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब की जाती है और हर बार आदिवासी पर अत्याचार करने वाला व्यक्ति या तो भाजपा का नेता होता है या उससे जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति। शिवराज जी अब आप विदा हो जाइए ताकि मध्य प्रदेश को इस क्रूरता से मुक्ति मिले। एक आरोपी कांग्रेसी भी था- बीजेपी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। उनका आरोप है कि बीजेपी ने अपनी पार्टी से जुड़े आरोपी को तुरंत पार्टी से निकाल दिया, लेकिन मामले का दूसरा आरोपी जितेंद्र कुशवाह युवा कांग्रेस नेता है। कांग्रेस पार्टी अब भी उसे बचा रही है। भाजपा सिद्ध कर दो पूरा दोष खुद पर ले लूंगा- युवा कांग्रेस युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डु चौहान का कहना है कि जितेंद्र पार्टी के कार्यकर्ता तो दूर, पदाधिकारी तक नहीं हैं। अगर भाजपा वाले उनका कांग्रेस से जुड़ाव साबित कर दें तो मैं सारा दोष अपने ऊपर ले लूंगा। क्या है पूरा मामला ? घटना सोमवार की शाम जिले के बैरीबांध और जमुड़ी के बीच हुई। अनूपपुर-अमरकंटक मार्ग पर एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आदिवासी बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता जय गणेश दीक्षित स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वृद्ध से पूछताछ की। जब वह जवाब नहीं दे सका तो दीक्षित ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता बरनू गोंड की शिकायत पर भाजपा नेता और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही भाजपा ने मंडल अध्यक्ष जय गणेश दीक्षित को कार्यमुक्त कर दिया है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन