: MP-CG टाइम्स IMPACT: APR एसपी के निर्देश पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 8 से ज्यादा सूदखोरों की गिरफ्तारी और लाखों रुपये कैश समेत काली कमाई का पर्दाफाश
इस कार्रवाई में लगभग 55 लाख रूपए नगद, 160 चेकबुक, 710 नग ब्लैंक चेक, 225 पासबुक, 73 एटीएम कार्ड, 48 पेनकार्ड, 66 आधार कार्ड, 50 शपथ पत्र, 80 अंकसूची, 25 ऋणपुस्तिका, सैकड़ों कोरे हस्ताक्षरित दस्तावेज, कोरे नोटराईज्ड दस्तावेज और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं. इसके अलावा 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया. सूदखोरी की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सूदखोरी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था. जिसमें व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार सूदखोरी की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी.
सूदखोरों पर कब लगेगी लगाम: ढाई लाख ब्याज में कर्ज देकर सूदखोर ने वसूले 22 लाख!, SP साहब धरातल पर कब उतरेगा अभियान ?
पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने सूदखोरों के खिलाफ जनजागरूकता और शिकायत निवारण अभियान बंकिम बिहार ऑडिटोरियम हाल भालूमाड़ा में शुरू किया. इस अभियान के तहत ’जागरूकता-रथ’ को हरी झंडी दिखाकर लोगों में जागरूकता लाने की पहल की गई. इस अभियान के दौरान सूदखोरी हेल्पलाइन नंबर 6232266999 जारी किया गया. जिसके माध्यम से भारी मात्रा में आम जनता से प्राप्त शिकायतों के आधार पर रूपरेखा तैयार कर सूदखोरों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई.
एसपी ने 10 टीमें गठित की, जिसमें डीएसपी से आरक्षक स्तर के लगभग 150 पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 प्रकरण में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनके पास से लगभग 115 पासबुक, 147 हस्ताक्षर युक्त ब्लैंकचेक, 377 नग एलआईसी बाण्ड, 47 नग चेकबुक, 68 नग शपथ पत्र, 51 नग आधार कार्ड, 30 नग ब्लैंक चेक, 28 नग एटीएम कार्ड, 22 नग पेनकार्ड, 12 नग स्टाम्प, 14 नग इकरार नामा, कई अंकसूचियां, ऋणपुस्तिका, फाइलें, गिरवी के दस्तावेज, रजिस्ट्रियां और सैकड़ों कोरे हस्ताक्षरित दस्तावेज जब्त किया है.
पुलिस ने जिन 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें हंष कुमार, अनुज मिश्रा, चंचल सिंह, राजकुमार पाण्डेय, दीपक नागवानी, लियाकत अली, सम्पति जैन, फूलमती केवट शामिल है. दो आरोपी परवेज और हरजीत फरार हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ से प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- बूस्टर शॉट: भारत में नागरिकों को Corona Vaccine की दूसरी डोज नहीं लग पाई, इधर एक्सपर्ट ने चौथी डोज की बता दी जरूरत
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
अनूपपुर में बेरहम बाप ने बेटी को जहर देकर मार डाला : 3 साल की मासूम बोली- 'पापा ने दवाई पिलाई है', पुलिस केस के डर से आरोपी ने भी पिया कीटनाशक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन