: डिंडौरी में नदी में बाढ़ में बहे 4 युवक: बांध का सर्वे करने गए थे, तभी पानी ने बरपाया कहर, जानिए कितने लापता और कितने बचे ?
गणेश मरावी, डिंडौरी: मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में बारिश के साथ बाढ़ का कहर देखने को मिलना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि बाढ़ में सिलगी नदी में 4 युवक बह गए, जिसमें से तीन लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई। वहीं एक युवक लापता बताया जा रहा है। रेस्क्यू टीम को अब तक नहीं मिला है। अब कल फिर से खोजबीन की जाएगी।
4 youths swept away in river flood in Dindori: दरअसल, रविवार को सिलगी नदी में अचानक बाढ़ आने से बिछिया थाना क्षेत्र के कुटरई गांव में बांध का सर्वे कर रहे चार युवक पानी में बह गए। तीन तैरकर नदी पार कर गए। एक युवक बह गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। करीब आधा दर्जन युवक बसनिया बांध का सर्वे कर रहे थे। सूखी नदी में अचानक बाढ़ 4 youths swept away in river flood in Dindori: पुलिस ने बताया कि कंपनी के अंकित, संदीप, संजय, मनोज, रोहित आदित्य, नेमीचंद व अन्य युवक बसनिया बांध का सर्वे करने गए थे। उस समय सिलगी नदी में पानी नहीं था। शाम करीब चार बजे अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और देखते ही देखते बाढ़ आ गई।
4 youths swept away in river flood in Dindori: चारों युवक दौड़कर नदी पार कर गए, जबकि तीन युवक संदीप, संजय और अंकित पानी में बह गए। संदीप व संजय तैरकर नदी पार कर गए। लेकिन अंकित बह गया। सभी युवक राजस्थान के झुनझुनवाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
4 youths swept away in river flood in Dindori: सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव कार्य जारी है। गोताखोर तलाश कर रहे हैं लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया है। कल सुबह फिर से तलाश की जाएगी।
Tags :
संबंधित ख़बरें
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
अनूपपुर में बेरहम बाप ने बेटी को जहर देकर मार डाला : 3 साल की मासूम बोली- 'पापा ने दवाई पिलाई है', पुलिस केस के डर से आरोपी ने भी पिया कीटनाशक
शहडोल में कारोबारी के घर में 5 लाख की चोरी : दीवार में छेद कर अंदर घुसे, बच्चों की शादी के लिए रखे सोना-चांदी और कैश ले उड़े चोर
राजेंद्रग्राम में बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला, 1 की मौत : डिंडोरी का रहने वाला था, दोस्त गंभीर; रिश्तेदारी से लौटते समय लखौरा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन