: अनूपपुर में भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार: चेक डैम का 14 लाख पानी में बह गया, कमिश्नर, CEO के निर्देश को ठेंगा, घटिया निर्माण करा सचिव-ठेकेदार ने लूटा सरकारी खजाना
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त चेक डैम 14 लाख 77 हजार में स्वीकृत हुआ था. सचिव और ठेकेदार से मिलकर घटिया चेक डैम का निर्माण करा कर 13 लाख 80 हजार रुपए निकाल लिया गया.
ग्रामीणों को नहीं मिला रोजगार -
ग्राम पंचायत सकोला के दानी बाबा के पास बिछली नदी चेक डैम के पास लगभग तीन दर्जन मजदूरों ने बताया कि पंचायत के द्वारा चेक डैम का निर्माण कराया गया है. सचिव ने ठेकेदारों के माध्यम से काम करा दिया.
मजदूरों ने कहा कि हम लोगों ने लगातार ग्राम पंचायतों में जाकर रोजगार की मांग की, लेकिन सचिव और रोजगार सहायक लगातार वर्षों से ग्राम पंचायत पर अपनी मनमानी करते आ रहे हैं. अपने चहेते ठेकेदारों के माध्यम से ग्राम पंचायतों पर निर्माण कार्य करा रहे हैं.
मनरेगा में फर्जी हाजिरी
ग्राम पंचायत सकोला चेक डैम निर्माण में ठेकेदारों के माध्यम से कार्य करा कर लेवर पेमेंट मनरेगा के माध्यम से सचिव रोजगार सहायक अपने लोगों का नाम भरकर कमीशन दे कर उक्त राशि ले लिया, जिससे पंचायत के स्थानीय ग्रामीण आज भी रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं. वर्तमान में स्वच्छता के तहत कचरा घर का निर्माण भी सचिव और रोजगार सहायक के माध्यम से चौधरी ठेकेदार को कार्य देकर गांव के मजदूरों को मजदूरी से वंचित कर दिया.
कमिश्नर के आदेश का नहीं हुआ पालन
शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा ने अनूपपुर जिले के सभी ग्राम पंचायतों पर नए बने चेक डैम में पानी को रोकने के लिए बोरी बधान, मिट्टी का प्रयोग करने का आदेश लगभग दो महीना पहले दिया था, लेकिन आज भी सकोला ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव आदेश का पालन नहीं किया. अगर पानी भरा हुआ होता तो गुणवत्ता विहीन चेक डैम की सच्चाई सामने आ जाती. इस कारण से सचिव ने कमिश्नर के आदेश का कोई पालन नहीं किया.
अनूपपुर जनपद पंचायत सीईओ वीरेंद्र मणि मिश्रा ने कहा कि सकोला ग्राम पंचायत में चेक डैम निर्माण भ्रष्टाचार को लेकर टीम गठित कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में बेरहम बाप ने बेटी को जहर देकर मार डाला : 3 साल की मासूम बोली- 'पापा ने दवाई पिलाई है', पुलिस केस के डर से आरोपी ने भी पिया कीटनाशक
शहडोल में कारोबारी के घर में 5 लाख की चोरी : दीवार में छेद कर अंदर घुसे, बच्चों की शादी के लिए रखे सोना-चांदी और कैश ले उड़े चोर
राजेंद्रग्राम में बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला, 1 की मौत : डिंडोरी का रहने वाला था, दोस्त गंभीर; रिश्तेदारी से लौटते समय लखौरा के पास हुआ हादसा
अमरकंटक में 22 साल के युवक ने लगाई फांसी : घर की छत में पाइप से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग में तनाव की आशंका, युवती को साथ सूरत ले जाना चाहता था
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन