: LOVE, SEX और ब्लैकमेल: दरिंदे ने नाबालिग का बनाया अश्लील VIDEO, फिर शारीरिक संबंध बनाने दोस्त के पास भेजा, जानिए फिर क्या हुआ ?
जशपुर: महिलाओं से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से अभिव्यक्ति ऐप तैयार किया गया है. उसे अधिक से अधिक मोबाइल उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड कराते हुए उसमें शिकायत करने का तरीका बताया जा रहा है. ऐप में आने वाली शिकायत के निराकरण के लिए बकायदा टीम भी बनाई गई है, जिनके द्वारा सख्त निगरानी की जा रही है.
इसी अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से जशपुर जिला पुलिस के दुलदुला थाना की टीम को बड़ी सफलता मिली है. एक नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी कुंदन कुमार को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एएसपी प्रतिभा पांडे ने बताया कि 9 अप्रैल को दुलदुला थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग ने अभिव्यक्ति एप में अपने साथ दुष्कर्म होने की शिकायत की. शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल अपराध दर्ज किया गया. और मामले की विवेचना की गई. एएसपी प्रतिभा पांडेय (Jashpur ASP Pratibha Pandey) ने बताया कि दुलदुला थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने रिपोर्ट कर बताया कि उसका विगत 1 वर्ष पूर्व से कुंदन राज निवासी पटना से फोन पर बातचीत होती थी. इस दौरान कुंदन राज ने मोबाइल के माध्यम से प्रार्थिया का अश्लील फोटो ले लिया और उसे ब्लैकमेल कर अपने एक दोस्त को शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजा. प्रकरण की विवेचना के दौरान महिला संबंधी अपराध घटित होने पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई कर साइबर सेल के सहयोग से पुलिस टीम द्वारा पता-तलाश कर आरोपी को पटना (बिहार) से अभिरक्षा में थाना लाया गया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल को जब्त किया गया. आरोपी कुंदन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.Tags :
संबंधित ख़बरें
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन