: Janjgir Champa: पावर प्लांट के अंदर ठेका कर्मचारी ने लगाई फांसी, तड़के सुबह फंदे पर लटका देख साथी रह गए हैरान
ठेका कर्मचारी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा में स्थित केएसके पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक चोरिया गांव का रहने वाला था। घटना रविवार की सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परिजनों के उपस्थिती में नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक धनेश्वर साहू उम्र 35 वर्ष जोकि के एस के महानदी पावर प्लांट में पावरमेक ठेका कंपनी के अंदर ऑपरेटर का काम करता था। वह अकलतरा के जवाहर पारा में किराए के मकान में अपने पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। मूलतः मृतक युवक धनेश्वर साहू चोरिया गांव का रहने वाला है।
मृतक के साथ रात में काम करने वाले श्रमिकों ने बताया की धनेश्वर साहू रात में अपने काम पर था। उसे कार्य क्षेत्र में तड़के चार बजे अंतिम बार देखा गया था जिसके बाद से वह कहीं नजर नहीं आया। जो कंपनी की बस छूटने के समय धनेश्वर साहू बस में नहीं आया तो उसकी खोज-बीन की गई। जब ईएसपी के टॉप फ्लोर पर साथी ऑपरेटर पहुंचा तो उसने फांसी के फंदे पर उसे लटकाता देखा। जिसके बाद प्लांट प्रबंधक और पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक धनेश्वर साहू ने किस कारण से आत्महत्या की है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है की परिजनों और उसके साथी कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही आत्महत्या के कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
गरियाबंद में कौन चाह रहा कत्ल करना ? : जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, घर की रेकी का भी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन