: कार चालक की पिटाई का VIDEO: तेज रफ्तार कार ने बाइक मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने दौड़ा कर पकड़ा, जमकर की पिटाई
गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में तेज रफ्तार करने पहले बाइक को ठोक दिया। रोकने गए युवक की जान की परवाह किए बगैर कार 2 किमी तक दौड़ाया। कार रुकी तो चालक की धुनाई हो गई। राजिम पुलिस ने चालक को धुनने वाले 7 लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट के अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष से लिखित शिकायत नहीं आई है, इसलिए चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।
रविवार करीबन 11 बजे नवापारा के पास कार क्रमांक सीजी 12 ए एन 7468 ने बाइक सवार लोगो को ठोकर मार दिया।आसपास मौजूद लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो रुका नहीं। उस कार को रोकते हुए दिख रहे एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे कार का पीछा करते बाइक सवार दिख रहे हैं।
लापरवाह चालक आपाधापी में भागते भागते सड़क किनारे एक महिला को भी ठोकर मार दिया। राजिम पूल के आगे कार की स्पीड धीमी हुई तो बाइक से नीचे उतर कर भी युवक कार को रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इस बीच एक युवक कार के बोनट पर भी आ जाता है। पीछे बाइक सवार कार को रोकने की कोशिश करते हैं।
राजिम पेट्रोल पंप के पास कार किसी तरह रुकने के बाद चालक की धुनाई भी करते देखा जा सकता है। पुलिस के कस्टडी में भी लापरवाह चालक के खिलाफ फूटा गुस्सा दिख रहा है, लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक कार चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
पिटाई करने वाले 7 के खिलाफ 6 धाराओं के तहत मामला दर्ज
पूरा मामला राजिम थाना क्षेत्र का था। कूम्हारी निवासी कार चालक ऋत्विक धनगढ़ के शिकायत पर पुलिस ने योगेश साहू समेत 6 अन्य के खिलाफ आईपी की धारा 147, 149, 294, 323, 427, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
चालक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सेल्फ इंप्लाय है ओर कोपरा आ रहा था। राजिम के पास पहुंचते उसके गाड़ी से विपरीत दिशा में आने वाली गाड़ी घसीटा गया।जिसके बाद उसे योगेश साहू समेत अन्य ने गाली गलौज कर पिटाई कर दी। युवक ने नवापारा में हुए हादसे को लेकर रास्ते में मारे टक्कर व बोनट से घसीट लेने की बात का जिक्र तक नहीं की।
मामले में एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने कहा की अब दूसरे पक्ष के लोगो की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। कल हम पता साजी करते रहे, लेकिन चालक के विरूद्ध कोई नहीं पहुंचा। चालक के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।मामले में विवेचना जारी है।
देखिए VIDEO
[video width="848" height="480" mp4="https://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230911-WA0009.mp4"][/video]
[video width="848" height="480" mp4="https://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230911-WA0010.mp4"][/video]
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन