: Sukma: पुलिस ने तीन नक्सली सप्लायर को पकड़ा, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, बेलपोच्चा जंगल से गिरफ्तार
पुलिस ने तीन नक्सली सप्लायर को पकड़ा। - फोटो : संवाद
विस्तार
सुकमा पुलिस ने नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने वाले तीन लोगों को बेपोच्चा जंगल से गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और अन्य चीजें बरामद हुई हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के सप्लायर को पकड़ने में सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला सुकमा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी., उप महानिरीक्षक सुनीत कुमार राय के निर्देश पर कोंटा थानाक्षेत्र के ग्राम बेलपोच्चा की ओर नक्सल सप्लायर के होने की सूचना मिली। इसपर कोंटा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह हमराह जिला बल की पार्टी के साथ सूचना स्थल की ओर रवाना हुए।
अभियान के दौरान ग्राम वेलपोच्चा के जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को अपनी ओर आते देखकर मोटर-साइकिल को गिराकर भागने व छुपने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया। संदेहियों के भागने का कारण पूछने पर वह कोई सही जवाब नहीं दे पाए। नाम पूछने पर उन्होंने सेमल दीपक पिता स्व. सेमल रमेश, निवासी कोंटा, नारा भास्कर पिता नारा रघु, निवासी कोंटा, तेलम मुत्ता पिता तेलम राजा, निवासी वण्डा, थाना कोंटा बताया।
यह विस्फोटक मिला
तीनों की तलाशी लेने पर तीनों के कब्जे से मोटर-साइकिल क्र. संख्या सीजी-26 जे-0754 और एक थेले में दो मोबाइल, अलग-अलग 20 बैतरी, इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर 45 नग, जिलेटिन राड 43 नग, कोर्डेक्स वॉयर लगभग 49 फीट, इलेक्ट्रिकल वायर का बंडल, एक लाल रंग का नक्सली बैनर, जिसमें कोंटा एरिया कमेटी भा.क.पा. माओवाद लिखा हुआ बरामद किया गया।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन