Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: धान खरीदी पर सियायत: बोरे के नाम पर किसान की जेब पर डाका, ऊपर से आरटीओ की वसूली- श्याम बिहारी जायसवाल

MP CG Times

MP CG Times / Thu, Jan 6, 2022

धान खरीदी पर सियायत: बोरे के नाम पर किसान की जेब पर डाका, ऊपर से आरटीओ की वसूली- श्याम बिहारी जायसवाल
संतोष जायसवाल, खङगवां। छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की जान की दुश्मन बन गई है. गरीब किसानों के साथ कदम-कदम पर लूटमार हो रही है. ऐसा कृत्य करने से तो डकैत भी शरमा जाएं, लेकिन इन्हें तनिक सी भी न तो लज्जा आ रही है. जायसवाल ने आरोप लगाया है कि पूरे प्रदेश में सरकार के धान खरीदी केन्द्रों में किसान से प्रति बोरा एक किलो धान ज्यादा लिया जा रहा है. इसके अलावा बोरे के नाम पर किसानों की जेब पर डाका डाला जा रहा है. उसे बोरे की तय रकम से कम राशि दी जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में आरटीओ के जरिये किसान से अवैध वसूली भी कराई जा रही है. किसान धान बेचने खरीदी केंद्र पहुंचता है, तो रास्ते में आरटीओ की वसूली गैंग को दक्षिणा देकर ही पहुंच पाता है. कागज की कमी बताकर धमकी दी जाती है कि वाहन जब्त कर लिया जाएगा. श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि एक तो किसान पहले ही धान भीग जाने से परेशान हैं. सरकार न उचित मुआवजा दे रही और न भीगा धान खरीद रही. ऐसे में हालात और सरकार के जुल्म का मारा किसान किसी तरह सुरक्षित बच गए धान को बेचने पहुंचता है, तो रास्ते से लेकर खरीदी केंद्र तक चौतरफा मची लूट का शिकार हो रहा है. जायसवाल ने कहा कि सरकारी और आदिवासी किसानों की जमीन पर भू-माफिया कब्जा कर रहा है. पहाड़ी कोरवाओं तक की जमीन लील गए. यह कैसा किसान है और यह कैसी किसानों की सरकार है, जो किसानों को ही गन्ने की तरह निचोड़ रही है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन