: दुर्ग में युवा किसान संसद: राकेश टिकैट ने प्रदेश सरकार को घेरा, बोले- कलेक्टर को देना चाहिए भूमि अधिकार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैट। - फोटो : संवाद
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत 5 दिनों के प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों से लेकर तहरी क्षेत्रों में कई सभाओं को संबोधित किया। शनिवार वह दुर्ग जिले के दौरे पर थे, जहां वह चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज से निकाले गए श्रमिकों से मिलने कुरूद पहुंचे।
उन्होंने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग सरकार के पास रखेंगे, दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे राकेश टिकैत ने अपने पांच दिनों के दौरान मिले अनुभव को साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को लेकर कई समस्याएं हैं। जिसे सरकार को दूर करने की जरूरत है। राकेश टिकैत ने कहा धान की खरीदी और समर्थन मूल्य में वृद्धि होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक जंगलों की कटाई की जा रही है, यहां प्रदूषण का मामला है। इसलिए एनजीटी वाले यहां पहुंचते हैं।
दुर्ग के रिसामा में आयोजित युवा किसान संसद को सम्बोधित करने दुर्ग पहुंचे, राकेश टिकैत ने प्रदेश में भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को भूमि अधिकार जिला कलेक्टरों को देनी चाहिए। जिलों में ही भूमि का मूल्य तय होना चाहिए। टिकैत ने कहा कि इस मामले पर भी सरकार को नए कानून बनाने चाहिए राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार से इन विषयों पर बात की जाएगी।
राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश में फसलों के दाम, जमीन की सुरक्षा, एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट का मुद्दा आज भी है। वहीं, आज भारत सरकार ने किसानों का कर्जा बढ़ा दिया है। 20 लाख करोड़ रुपये का कर्जा देश पर है। केंद्र सरकार के हाथ में कोर्ट कचहरी सब कुछ है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन