Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका

: अब रायपुर में ही ले सकेंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन का लाभ खारुन तट पर आकार ले रहा माता का यह मंदिर

News Desk / Thu, Oct 13, 2022


Publish Date: | Thu, 13 Oct 2022 03:57 PM (IST)

रायपुर। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, यह भजन माता के प्रत्येक भक्त की जुबान पर होता है। भजन गाते हुए श्रद्धालु जम्मू के कटरा स्थित पहाड़ी पर बने मां वैष्णो देवी का दर्शन करने जाते हैं। जिन श्रद्धालुओं को जम्मू जाने का अवसर नहीं मिला, वे श्रद्धालु राजधानी में ही मां वैष्णो देवी के दर्शन का लाभ ले सकेंगे। खारुन नदी के किनारे महादेवघाट पुल के उस पार निर्माणाधीन वैष्णो देवी मंदिर संभवत: अगले साल तक अस्तित्व में आ जाएगा। मंदिर निर्माण के बाद पूरे मध्य भारत में यह भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कैलाश पर्वत के नीचे 12 ज्योतिर्लिंग

लगभग 50 हजार वर्गफीट में बनाए जा रहे इस मंदिर की खासियत यह है कि सबसे उपर कैलाश पर्वत की आकृति बनाई जा रही है। पर्वत के निचले भाग में चारों ओर 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना की जाएगी। कैलाश पर्वत की चोटी पर किसी श्रद्धालु को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

गुफा से होकर दर्शन लाभ

मंदिर में जिस जगह वैष्णो देवी की प्रतिमा को प्रतिष्ठापित किया जाएगा, वहां तक जाने के लिए गुफा लगभग बनकर तैयार हो चुकी है। इस गुफा की विशेषता यह है कि गुफा के भीतर एक साथ दो व्यक्ति नहीं चल पाएंगे। एक के पीछे एक चलना होगा। खासकर युवाओं के लिए यह गुफा आकर्षण का केंद्र रहेगी। गुफा के भीतर विशेष लाइट जगमगाएगी। जो बुजुर्ग गुफा के भीतर जाने में अक्षम होंगे, उनके लिए साधारण मार्ग भी बनाया गया है।

हनुमान का दर्शन पहले, फिर वैष्णो देवी का

खारुन नदी के किनारे से बनाई गई सीढ़ियों से होकर उपर प्रथम तल पर सबसे पहले हनुमानजी का दर्शन होगा। इसके बाद गुफा के भीतर प्रवेश करने का मार्ग है। गुफा के बाजू से ही बुजुर्गों के लिए साधारण मार्ग है। गुफा जहां खत्म होगी, वहीं पर माता वैष्णोदेवी का दर्शन होगा।

धनुष, तलवार के आकार का हैंडल

दरवाजों पर पीतल से बना ढाई से तीन फीट लंबा धनुष और तलवार के आकार का हैंडिल, चिटकनी विशेष रूप से तैयार करवाया गया है। इनका वजन ही दो किलो से ज्यादा है।

40 फीट का झूमर

आराधना हाल में 40 फीट लंबा और 25 फीट ऊंचा विदेश में बनवाया जा रहा है। इतना विशाल झूमर किसी मंदिर में नहीं है।

सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम, खुद खर्च उठाएंगे बुजुर्ग

मंदिर के पीछे सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम बनाया जा रहा है। इस आश्रम की विशेषता यह होगी कि यहां कोई भी बुजुर्ग निवास कर सकेगा। आश्रम में रहकर धर्म, ध्यान, आराधना, पूजा, पाठ की व्यवस्था रहेगी। बुजुर्ग अपना खर्च स्वयं उठाएंगे, प्रत्येक बुजुर्ग की रुचि के अनुसार भोजन मिलेगा।

अष्टविनायक, पितरों का मंदिर

मंदिर परिसर के मुख्य द्वार के भीतर गार्डन क्षेत्र में पितरों का मंदिर और हवन के लिए यज्ञशाला का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर के मुख्य भवन पर दीवारों में अष्ट विनायक की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। दीवार के उपरी भाग में चार और निचले भाग में चार प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

धार्मिक-मांगलिक कायों के लिए एसी हाल, कमरे निश्शुल्क

प्रथम तल पर एसी हाल और 14 एसी कमरे बनाए जा रहे हैं। धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए पूरी तरह से निश्शुल्क प्रदान किया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर रसोई और भोजनालय हाल बनाया जा रहा है। मात्र 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। नदी के किनारे चौपाटी भी बनाई जाएगी। चौपाटी में पांच रुपये में समोसा, कचौरी आदि व्यंजनों का नाश्ता मिलेगा।

कांच का ब्रिज

वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन करने के बाद श्रद्धालु कांच के ब्रिज से होकर अदितिश्वर मंदिर का दर्शन कर सकेंगे। कांच के ब्रिज में चलकर जब मंदिर तक जाएंगे तब नीचे खूबसूरत सरोवर का आनंद लिया जा सकेगा। मां अदितिश्वर मंदिर एक गोल खंभे पर टिका होगा।

बेटे-बेटी की याद में बना रहे धाम

मंदिर निर्माण में जुटे योगेश वार्ष्णेय बताते हैं कि उनके बेटे और 21 साल की बेटी के दुनिया छोड़ने के बाद जीवन में निराशा आ गई। वे अपनी पत्नी के साथ वैष्णो देवी की पैदल यात्रा पर गए। इसके बाद मां की कृपा से मंदिर निर्माण करने का विचार जागा। चार साल पहले 2018 में मंदिर का भूमिपूजन किया गया था। इसके बाद 2020 में कोरोना महामारी का प्रकोप फैलने से महीनों तक काम ठप रहा। अब फिर से कार्य प्रारंभ किया है। उम्मीद है अगले साल 2023 तक मंदिर निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

Posted By: Ashish Kumar Gupta

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन