Logo
Breaking News Exclusive
कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच 60 लाख की लूट, दुकान बंद करते समय बदमाशों ने सीने में मारी गोली, अनूपपुर समेत 6 जिलों में नाकेबंदी गरियाबंद में ग्रामीणों पर गिरा पेड़, 7 लोग घायल, इनमें 2 बच्चे, कई लोगों का फूटा सिर गरियाबंद में होटल में घुसकर किया कत्ल, गर्दन से खून की धार, मची चीख-पुकार देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच 60 लाख की लूट, दुकान बंद करते समय बदमाशों ने सीने में मारी गोली, अनूपपुर समेत 6 जिलों में नाकेबंदी गरियाबंद में ग्रामीणों पर गिरा पेड़, 7 लोग घायल, इनमें 2 बच्चे, कई लोगों का फूटा सिर गरियाबंद में होटल में घुसकर किया कत्ल, गर्दन से खून की धार, मची चीख-पुकार देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर में T20 मैच का रोमांच : भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले से पहले दोनों टीमें पहुंचीं, 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें गुरुवार को रायपुर पहुंच चुकी हैं। टीम इंडिया होटल मैरियट में ठहरेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम होटल हयात में रुकी है।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के अनुसार मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश दोपहर 4 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। इस बार दर्शकों की एंट्री को लेकर विशेष नियम लागू किए गए हैं।

फर्स्ट इनिंग के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

क्रिकेट संघ ने साफ किया है कि पहली पारी (First Innings) खत्म होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह फैसला पिछली बार हुए विवादों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

बिना फिजिकल टिकट के नहीं मिलेगी एंट्री

CSCS ने स्पष्ट किया है कि फिजिकल टिकट के बिना स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों के लिए आज टिकट रिडीम कराने का आखिरी दिन है। जो दर्शक आज शाम तक फिजिकल टिकट प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें मैच देखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीटिंग व्यवस्था: पहले आओ, पहले पाओ

इस बार स्टेडियम में सीटिंग व्यवस्था “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगी। यानी टिकट पर अंकित स्टैंड में खाली सीट पर ही बैठने की अनुमति मिलेगी, सीट नंबर आरक्षित नहीं होंगे।

स्टेडियम के अंदर खाने-पीने के तय रेट

दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम के भीतर खाने-पीने की वस्तुओं के रेट तय कर दिए गए हैं।

100 ग्राम समोसा – ₹50

सैंडविच (सिंगल पीस) – ₹60

बर्गर – ₹80

पॉपकॉर्न कोन – ₹60

पॉपकॉर्न टब – ₹100

पिज्जा – ₹250

आइसक्रीम और वेफर्स MRP पर ही उपलब्ध रहेंगे।

फूड स्टॉल्स पर कीमत लिखना अनिवार्य

क्रिकेट संघ ने निर्देश दिए हैं कि फूड स्टॉल संचालकों को अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने की कीमत लिखना अनिवार्य होगा। साथ ही स्टेडियम परिसर में मेन्यू बोर्ड भी स्पष्ट रूप से लगाए जाएंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 13 गेट पर लोहे की रेलिंग

मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के 13 एंट्री गेट्स पर लोहे की रेलिंग लगाई गई है। सभी गेट्स पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड और क्रिकेट संघ के कर्मचारियों की संयुक्त ड्यूटी रहेगी।

350 से ज्यादा प्राइवेट बाउंसर्स तैनात

CSCS ने बताया कि इस बार 350 से अधिक प्राइवेट बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट संघ के 45 अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। बाउंड्री लाइन पर भी बाउंसर्स तैनात रहेंगे, ताकि कोई दर्शक मैदान में प्रवेश न कर सके।

पिछले मैच के विवाद से सबक

पिछले भारत-दक्षिण अफ्रीका ODI मैच में एंट्री को लेकर विवाद हुआ था और कुछ दर्शक रेलिंग कूदकर मैदान तक पहुंच गए थे। इसी वजह से इस बार सुरक्षा और एंट्री नियमों को और सख्त किया गया है।

टिकट के दाम 800 से 25 हजार रुपए तक

इस टी-20 मुकाबले के लिए टिकट के दाम 800 रुपए से शुरू होकर 25 हजार रुपए तक रखे गए हैं। शुरुआती तीन दिनों तक टिकट बिक्री धीमी रही, लेकिन चौथे दिन सभी 35 हजार टिकट बिक गए।

CSCS की अपील: अफवाहों से रहें दूर

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने दर्शकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और अपुष्ट जानकारियों से दूर रहें।

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

टीम इंडिया का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर) होंगे।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन