Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: रमन बोले-पंजा छाप अधिकारी संभल जाएं, एक साल का बचा है समय, सीएम भूपेश ने कहा-छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई भाजपा की साजिश

News Desk

News Desk / Tue, Oct 11, 2022

रमन बोले-पंजा छाप अधिकारी संभल जाएं, एक साल का बचा है समय, सीएम भूपेश ने कहा-छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई भाजपा की साजिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। ईडी ने सुबह छह बजे आइएएस अधिकारियों सहित कोयला कारोबारियों के ठिकाने पर जैसे ही कार्रवाई की, पक्ष और विपक्ष के नेता सक्रिय हो गए। उत्तर प्रदेश रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया, तो पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने पलटवार किया।
डा रमन ने कहा कि ईडी की टीम ने रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू, उनके पति आइएएस जेपी मौर्या, आइएएस समीर बिश्नोई समेत कई अधिकारियों और व्यवसाइयों के निवास पर छापेमारी ने बघेल सरकार की पोल खोल दी है। रमन के बयान का कांग्रेस ने जवाब किया। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व सीएम डा रमन के बयान से साफ है कि ईडी की कार्रवाई भाजपा की साजिश है। वहीं, राजधानी के आइएएस कालोनी में समीर विश्नोई और जेपी मौर्या के आवास पर कार्रवाई के बाद पूरे दिन कालोनी में सन्न्ाटा पसरा रहा। ईडी की टीम ने देर रात तक दोनों अधिकारियों के घर को बाहर से बंद करके दस्तावेजों की जांच की। समीर बिश्नोई के घर से रात करीब नौ बजे उनके घर काम करने वाली महिला बाहर निकली। वहीं, ईडी की टीम ने परिवार के सदस्यों को बाहर आने नहीं दिया। पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने पत्रकारवार्ता में कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि किसी जिले में कलेक्टर के घर पर ईडी की रेड हुई और शासकीय आवास को सील करने की कार्रवाई की गई हो। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ न केवल देश और दुनिया के सामने शर्मसार हुआ है, बल्कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहलाने वाले छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का नया झंडा गाड़ा जा रहा है। रमन ने कहा कि हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि चालीस-चालीस घरों में ईडी छापा मारेगी। कांग्रेस की तरफदारी करने वाले अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए रमन ने कहा कि अब भी वक्त है, पंजा छाप अधिकारी संभल जाएं। यदि भ्रष्टाचार में लिप्त रहोगे तो कहीं भी बचने वाले नहीं हो। आप ईमानदारी से काम करिए, ज्यादा समय नहीं है। एक साल का समय बाकी है, आज का हश्र देखकर सावधान हो जाए। रमन को बताना चाहिए किस आधार पर लगा रहे दोष प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के बयानों से कांग्रेस के आरोप पुख्ता हो गए कि छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई भाजपा के राजनीतिक षड़यंत्र का हिस्सा है। उन्होंने सवाल किया कि डा. रमन को यह कैसे पता चला कि ईडी को कार्रवाई में क्या-क्या हासिल होने वाला है? ईडी की कार्रवाई पूरी हुई नहीं, वह पत्रकारवार्ता लेकर मनगढ़त चीजे सामने ला रहे है। इनका आधार क्या है, उन्हें स्पष्ट करना चाहिए? शुक्ला ने पूछा कि क्या ईडी ने छापामार कार्रवाई करने से पहले रमन से मुलाकात की थी? क्या रमन ने ईडी को भाजपा आइटी सेल के द्वारा बनाई गई स्क्रिप्ट दी है, जिस में क्या-क्या जब्ती होगा, क्या-क्या मिलेगा लिखा गया है? भाजपा मुख्यमंत्री बघेल की छवि को धूमिल करने की साजिश रच रही है, यह छत्तीसगढ़ियों का अपमान है। छत्तीसगढ़िया इस अपमान का बदला जरूर लेंगे।
Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन