Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: रायगढ़: इलाज के लिए गई थी कलेक्टर हैदराबाद पत्र लिखकर जांच में सहयोग करने किया आश्वस्त

News Desk

News Desk / Wed, Oct 12, 2022

रायगढ़: इलाज के लिए गई थी कलेक्टर हैदराबाद पत्र लिखकर जांच में सहयोग करने किया आश्वस्त

Publish Date: | Thu, 13 Oct 2022 09:44 AM (IST)

रायगढ़। प्रवर्तन निदेशालय की चल रही कार्रवाई के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू लौट आई है। उन्होंने बाक़ायदा ईडी को पत्र लिखकर ये जानकारी दी है कि स्वास्थ्यगत कारणों की वजह से वह दो दिनों की छुट्टी पर थी। रानू साहू ने अपनी चिट्ठी में ईडी को यह भी भरोसा दिलाया है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगी।

विदित हो कि मंगलवार को ईडी ने तड़के सुबह कलेक्टर बंगले में दबिश दी थी। लेकिन रानू साहू के नहीं होने पर बंगला सील कर दिया था, दो दिन तक केंद्रीय बल की तैनाती भी की गई थी। वही ईडी को लिखे पत्र में रानू साहू ने बताया है कि स्वास्थ्यग़त कारणों की वजह से उन्होंने 10 और 11 अक्टूबर को दो दिनों की छुट्टी ली थी। इस दौरान हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका एक माइनर आपरेशन भी किया गया। रानू साहू ने इस आपरेशन से जुड़े दस्तावेज ईडी को दिए जाने का ज़िक्र भी पत्र में किया है। उन्होंने रायगढ़ में अपनी मौजूदगी बताते हुए कहा है कि प्रशासन के काम में पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया गया है।

गौरतलब है कि ईडी की कार्रवाई और रानू साहू के रायगढ़ में नहीं होने के बाद से अब तक कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। इस तरह के अफ़वाह भी तेज़ी से उड़े कि ईडी ने रानू साहू को डिटेन किया है। हालाँकि अब रानू साहू के लौटने के बाद ईडी जांच की दिशा आगे बढ़ेगी यह तय माना जा रहा हैं।

Posted By: Yogeshwar Sharma

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन