: PM Modi Visit in Chhattisgarh: मोदी आज छत्तीसगढ़ में फूंकेंगे चुनावी बिगुल, बिलासपुर संभाग की सीटों पर BJP की नजर
PM Modi Visit in Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितंबर यानी आज बिलासपुर में छत्तीसगढ़ में चल रहे BJP की परिवर्तन यात्रा के समापन अवसर पर सभा को संबोधित करेंगे. इस विशाल सभा का आयोजन सीपत रोड साइंस कालेज मैदान में आयोजित किया जाएगा.
पीएम मोदी की सभा को लेकर बीजेपी तैयारी में जुटी हुई है. बारिश को देखते हुए वाटर प्रूफ डोम बनाने का काम किया जा रहा है.
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साइंस कालेज के पास स्थित मैदान में होने वाली विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं.
PM मोदी की सभा में सुरक्षा को लेकर DGP अशोक जुनेजा और चीफ सेक्रेट्ररी अमिताभ जैन ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की. हर जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है.
PM मोदी की जनसभा के लिए BJP ने झोंकी ताकत
बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है.
इसी कड़ी में पीएम मोदी के इस सभा को लेकर BJP ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस विशाल कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है.
रोड शो भी करेंगे पीएम मोदी
- बता दें कि परिवर्तन महासंकल्प रैली के दौरान PM मोदी रोड शो भी करेंगे, जिसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात किए गए हैं.
- प्रधानमंत्री मोदी इस आम सभा के लिए हेलीकाप्टर से दोपहर दो बजे साइंस कालेज मैदान परिसर में बने हेलीपैड में उतरेंगे.
- इस सभा को लेकर प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर और संगठन के प्रमुख नेता व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं.
- विशाल सभा के लिए निर्धारित जगह से कुछ दूरी पर तीन हेलीपैड का निर्माण किया गया है.
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन