Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: अनूपपुर के डीजल चोर गिरफ्तार: 400 लीटर से ज्यादा डीजल जब्त, 4 गिरफ्तार और 2 फरार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

अनूपपुर के डीजल चोर गिरफ्तार: 400 लीटर से ज्यादा डीजल जब्त, 4 गिरफ्तार और 2 फरार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला पुलिस ने चार डीजल चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अंतरराज्यीय डीजल चोरों का भंडाफोड़ किया है. शातिर पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम देते थे. सड़क के किनारे खड़े वाहन, ट्रक, ट्रेलर, हाईवा, जेसीबी समेत बड़े वाहनों को अपना शिकार बनाते थे, लेकिन जीपीएम पुलिस ने उनका पर्दाफाश कर दिया. मामले में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने खुलासा किया है. दरअसल, वाहनों से डीजल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं, जिसे संज्ञान में लेते हुए जिले के आला पुलिस अधिकारियों ने टीम बनाई. इसके बाद डीजल चोरों को पकड़ने में उसे बड़ी कामयाबी मिली है. गिरफ्तार चोरों के पास से 400 लीटर से अधिक चोरी का डीजल बरामद किया गया. मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी अपराधी आदतन चोर हैं. छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में ज्यादातर घटनाओं को अंजाम देते थे. इनके खिलाफ पूर्व में भी डीजल चोरी के मामले दर्ज हैं. इन अपराधियों के पास से Tata Safari CG04 HD 7324 भी बरामद हुआ है. ये सभी आरोपी बेलगहना रोड पर अपनी सफारी गाड़ी में चोरी हुए डीजल को अवैध रूप से बेचने की कोशिश कर रहे थे. सूचना मिलने पर पुलिस सहायता केंद्र के पास नाकाबंदी की गई, लेकिन पुलिस को देखते ही वे भागने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान कार पलट गई, जिससे 4 आरोपी पकड़े गए और 2 आरोपी फरार हो गए. अपराधियों के पास से प्लास्टिक पाइप, 4 मोबाइल बरामद किया गया है.गिरफ्तार आरोपियों में कोतमा के शिलपुर निवासी कालिका लोनी और ध्रुव लोनी को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही पारसी निवासी भानु प्रताप लोनी और कमला प्रसाद लोनी को गिरफ्तार किया गया है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन