Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला

: चुनाव से 2 दिन पहले बीजेपी नेता की हत्या: नक्सलियों ने पुलिस की गोपनीय सिपाही होने का लगाया आरोप, इसलिए दी मौत की सजा

Naxalite murder of Bastar BJP leader Pancham Das Manikpuri: छत्तीसगढ़ के बस्तर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक 2 दिन पहले नक्सलियों ने नारायणपुर के बीजेपी नेता और उपसरपंच की हत्या कर दी है। देर रात नक्सली उपसरपंच पंचम दास के घर पहुंचे। इसके बाद उसने दरवाजा तोड़ दिया और कुल्हाड़ी से हमला कर पंचम दास की हत्या कर दी। घटना के बाद घटनास्थल पर नक्सली पर्चे भी फेंके गए। जिसमें लिखा है कि उपसरपंच व भाजपा नेता पंचम दास मानिकपुरी पुलिस के गोपनीय सिपाही के रूप में कार्यरत थे। इसलिए पीएलजीए ने उसे मौत की सजा दी है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। गृह मंत्री ने इस घटना को नक्सलियों की कायराना हरकत बताया है। पिछले कई दिनों से नक्सलियों के निशाने पर थे पंचमदास मानिकपुरी जिले के दंडवन गांव के रहने वाले थे। लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। फिलहाल संगठन ने उन्हें शक्ति केंद्र के सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से नक्सलियों के निशाने पर थे। पहले भी दी थी जान से मारने की धमकी नक्सलियों ने पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। मंगलवार की देर रात सादे लिबास में नक्सली उनके घर पहुंचे। सबसे पहले घर का लकड़ी का दरवाजा तोड़ा। फिर वह अंदर गया और पंचमदास पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या की जिम्मेदारी नक्सली संगठन की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने ली है। यह नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत है- विजय शर्मा बीजेपी नेता की हत्या पर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों ने उपसरपंच पंचम दास की कायरतापूर्ण तरीके से हत्या की है। उन्होंने कहा कि अगर आपके हाथ में बंदूक है तो आप किसी को भी मार डालेंगे। सरकार चर्चा के लिए तैयार- विजय शर्मा गृह मंत्री ने कहा कि सरकार नक्सलियों से बातचीत के लिए हर पल तैयार है। संगठन, समूह या किसी भी माध्यम से चर्चा के लिए सहमत हों। उन्होंने कहा कि खून-खराबा खत्म होना चाहिए और बस्तर के हर गांव तक विकास पहुंचना चाहिए। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन