Logo
Breaking News Exclusive
गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

: सियासी दरबार में इशारे की बोल: हम सब जानते हैं छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्या चर्चाएं चल रही हैं- मंत्री सिंहदेव

MP CG Times

MP CG Times / Wed, Sep 29, 2021

सियासी दरबार में इशारे की बोल: हम सब जानते हैं छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्या चर्चाएं चल रही हैं- मंत्री सिंहदेव

रायपुरः स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdeo) ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की. इस दौरान टेस्टिंग किट को लेकर हुए घोटाले और जो विधायक दिल्ली गए हैं, उनको लेकर चर्चा की गई. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष से यह सवाल भी पूछा कि उन्हें टेस्टिंग किट खरीदने की पूरे आंकड़े की जानकारी लेकर बयान देना चाहिए था.

हम सभी जान रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्या चर्चाएं चल रही हैं. बदलाव की बात उस समय खुल गई जब पिछली बार विधायक दिल्ली में मिलने गए थे. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि भले वह कह रहे हैं कि वह विकास की बात के लिए विधायकों को बुलाया था तो यह दायित्व तो सीएम का है. उन के उपर बढ़ कर विकास के नाम पर कोई आमंत्रण दे तो मुझे समझ में नहीं आ रहा है.

कपिल सिब्बल के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

एक सवाल कपिल सिब्बल के द्वारा 'हमारा कोई लीडर' नहीं जैसे बयान पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुझे लगता है कि कपिल सिब्बल भ्रमित कर रहे हैं. क्योंकि यह क्लियर है कि कांग्रेस की लीडरशिप सोनिया गांधी के पास है. जितने निर्णय हो रहे हैं, कांग्रेस प्रेसिडेंट कर रहे हैं. लगातार अपॉइंटमेंट से ले कर बाकी प्रक्रिया सारी हो रही हैं. सोनिया गांधी के सिग्नेचर से ही सारा काम हो रहा है.

यह दुर्भाग्य है कि कपिल सिब्बल जैसे ज्ञानी और अनुभवी, कांग्रेस में सीनियर स्थान रखने वाले व्यक्ति को यह नहीं पता कि कांग्रेस के लीडर कौन है? हमारे पार्टी के अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं और लगातार काम कर रही हैं. राहुल अवश्य किसी बिंदु पर सहयोग है, तो करते होंगे. वह पूर्व में हमारे पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं. कोई बात उनके पास जाते होंगे तो वह अपनी बातें प्रेसिडेंट से करते होंगे, जैसे अन्य वरिष्ठ जन भी करते हैं.

कोरोना किट खरीदी पर दी सफाई टीएस सिंहदेव ने 20 करोड़ के कोरोना किट खरीदी मामले को उठाया. उन्होंने कहा कि पहले दिन से लेकर आखरी दिन तक जो भी खरीदी की गई, उसके सारे डेटा उपलब्ध है. आप देखेंगे तो पहली खरीदी जो हुई थी वह 504 रुपए की टेस्टिंग किट थी. वह पहले 504 रुपए की थी. आखिरी खरीदी के प्रकरण मेरे पास आया है. यह 16 सितंबर किट खरीदी गई है. वह 10.80 पैसे में हुआ. उनका गणित गलत हो गया.

जब कोरोना आया था तब कौन सा सामान देश में उपलब्ध था? कौन सी सामग्री मिल रही थी? किस रेट में मिले थे? जब जिस समय मार्केट का रेट था, उस मार्केट के रेट की तुलना में छत्तीसगढ़ की सरकार ने कितने में खरीदे? यह आंकड़ा निकाल कर अगर नेता प्रतिपक्ष अपनी बात रखते तो मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ के नागरिकों के सामने सच्चाई आती.

read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन