: मौत का जिम्मेदार कौन ? फ्यूज बनाने पोल पर चढ़ा था मैकेनिक, बिजली विभाग ने चालू कर दिया लाइन, तड़प-तड़पकर गई जान
गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बिजली विभाग की बड़ा लापरवाही सामने आई है. इंस्यूलेटर का फ्यूज बनाने परमिट लेकर 11 केव्ही की लाइन के पोल पर मैकेनिक चढ़ा था, लेकिन विभाग ने अचानक चालू लाइन कर दिया, जिससे मैकेनिक की करंट लगने से तड़प-तड़पकर जान गई.
दरअसल, हादसा देवभोग थाने के मूचबहाल में हुई है. कल तेज बारिश के कारण उस इलाके का लाइन में फाल्ट आ गया था. सूचना पर मेकेनिक गजेंद्र मांझी फाल्ट सुधारने गया था. खंभे पर चढ़ते ही उसने आज सुबह करीबन 9 बजे सुधार कार्य के रहा था. कुछ देर बाद उसके शरीर ने जोरदार झटका मारा. चिंगारी निकली ओर ऊपर खंभे में ही तड़पत तड़पकर मौत हो गई. गजेंद्र माझी पास के गांव के भरूवा मुड़ा का रहने वाला था. मामले में उपअभियंता यशवंत ध्रुव ने कहा कि कर्मी आउट सोर्स से काम कर रहा था. हादसा कैसे हुई है, पता कर रहे हैं. वहीं घटना के बाद देवभोग पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन