: MP में पति को चाकू मारकर उसकी पत्नी को उठा ले गया प्रेमी ! फिल्मी इस्टाइल में वारदात को दिया अंजाम, पढ़िए खूनी LOVE स्टोरी
Lover stabbed husband and ran away with wife In Shajapur of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के शाजापुर में दो बदमाशों ने एक शख्स पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद उसकी पत्नी को ले जाया गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला ग्राम भराड़ रोड क्षेत्र का है.
यहां गुरुवार शाम दो बदमाशों ने एक शख्स पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है. आरोपी शख्स महिला पर शादी का दबाव बना रहा था.
उसने शादी के लिए उसका अपहरण कर लिया है. महिला के पति को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है.
घटना पर अस्पताल चौकी प्रभारी ने क्या कहा ?
अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी बाबूलाल डाबी ने बताया कि दिलोदरी निवासी एक व्यक्ति पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया.
घायल व्यक्ति ने चाकू मारने वाले का नाम कृपाल सिंह बताया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है.
प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने महिला के पति को चाकू मारकर घायल कर दिया और महिला को जबरन अपने साथ ले गया. इस मामले में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
कोतवाली टीआई ब्रिजेश मिश्रा का कहना है कि कृपाल सिंह ने कुछ महीने पहले महिला से शादी करने की कोशिश भी की थी. कृपाल ने उससे शादी करने के लिए उसका अपहरण कर लिया है.
पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने धारा 307, 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन