Logo
Breaking News Exclusive
खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक

: बाघा का जवाब नहीं : अब तक 50 से ज्यादा संगीन मामले सुलझाकर जीते दर्जनों अवॉर्ड

News Desk

News Desk / Thu, Oct 6, 2022

बाघा का जवाब नहीं : अब तक 50 से ज्यादा संगीन मामले सुलझाकर जीते दर्जनों अवॉर्ड

कोरबा. कोरबा जिले में तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों की टीम में एक खास मेंबर शामिल है. यह मेंबर एक डॉग है जिसका नाम बाघा है. यह इसलिए खास है क्योंकि इसने अब तक 50 से अधिक संगीन मामलों को सुलझाने में पुलिस की मदद की है. इसलिए इस ट्रैकर डॉग को अब तक दर्जनों पुरस्कार मिल चुके हैं. बाघा अपनी श्रेणी का सर्वोत्तम ट्रैकर डॉग है. यह ना सिर्फ पुलिस के लिए उपयोगी है बल्कि अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवा चुका है. बाघा राज्य के पुलिस डॉग में से सर्वश्रेष्ठ भी चुना जा चुका है.

ट्रैकर डॉग बाघा की उम्र लगभग 6 साल है और वह अभी अपने पूरे शबाब पर है. अभी तक बाघा का प्रदर्शन शानदार रहा है. उसने जिले में हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती और चोरी के लगभग 50 अधिक मामलों को सुलझाने में पुलिस वालों का साथ दिया है. इनमें पुलिस को अहम सुराग दिए हैं, जिससे पुलिस मामलों को सुलझा पाने में सफल रही है. छत्तीसगढ़ पुलिस के बेस्ट डॉग बाघा की फिटनेस को बनाए रखने के लिए 15 दिन में एनिमल डॉक्टर नियमित रूप से उसका चेकअप करते हैं.

2017 में पुलिस में हुआ था पदस्थ 
पुलिस लाइन में पदस्थ आरआई का कहना है वह भी बाघा की सेहत का ख्याल रखते हैं. डाइट के साथ ही बाघा की दो बार मालिश भी की जाती है. रोजाना दो घंटे प्रेक्टिस करवाई जाती है. डॉग स्क्वाड प्रभारी और बाघा के मेंटर सुनील कुमार गुप्ता कहते हैं बाघा को हर रोज सुबह शाम एक-एक घंटे की प्रैक्टिस कराई जाती है. बाघा 2017 में पुलिस महकमे में पदस्थ हुआ है, उस वक्त भी उसे नौ माह की कठिन ट्रेनिंग दी गई थी. सूंघने के साथ व्यक्तियों की पहचान करना चीजों को ढूंढना सभी उसकी ट्रेनिंग की गतिविधियां है.

हर रोज कराते हैं दो घंटे प्रैक्टिस 
रोजाना दो घंटे की प्रेक्टिस कराने से बाघा की फिटनेस बरकरार रहती है. मेंटर सुनील ने बताया कि ट्रैकर डॉग की श्रेणी में आने वाले कुत्ते बेहद एग्रेसिव होते हैं. बाघा बेल्जियम सेफोर्ट नस्ल का डॉग है. उसका चरित्र भी बेहद आक्रामक है. उसे अब तक दर्जनों पुरस्कार मिल चुके हैं. डॉग स्क्वाड प्रभारी बताते हैं कई बार तो जब हम ऑपरेशन को अंजाम दे रहे होते हैं. तब वह आरोपी को पकड़ने के लिए इतना बेचैन हो जाता है, कि वह उस पर अटैक कर देता है. ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि बाघा से आरोपी को सुरक्षित रखा जाए. बाघा के शानदार प्रदर्शन से कोरबा पुलिस को लगातार सफलता मिलती रही है.

Tags: Chhattisgarh New, Korba police, Latest news hindi, Raipur news


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन