: ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर की मौत: अस्पताल में मचा हड़कंप, जानिए कैसे गई जान ?
जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बड़ी खबर सामने आई है. जिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में एक डॉक्टर की मौत हो गई है, जिससे जिला अस्पताल हड़कंप मच गया है. एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉक्टर शोभा राम बंजारे की मौत हुई है.
शुक्रवार रात डॉ. बंजारे ऑपरेशन के लिए मरीजों को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दे रही थीं. इसी दौरान वे बेहोश होकर गिर पड़ीं. हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक डॉक्टर शोभ राम के परिजन भिलाई में रहते हैं. आज जिला अस्पताल में डॉक्टर का पोस्टमार्टम किया जाएगा.
फिलहाल अस्पताल के सिविल सर्जन ने डॉक्टर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन