MP CG Times
Breaking News Exclusive
अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा? अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

: कलेक्टर नहीं बनवा पाए खुद का सरकारी आवास: 14 साल से किराए के घरों में अधिकारी-कर्मचारी, जिला अस्पताल बना ‘रेफर सेंटर’, बस स्टैंड नहीं, पार्क नहीं

कलेक्टर नहीं बनवा पाए खुद का सरकारी आवास: 14 साल से किराए के घरों में अधिकारी-कर्मचारी, जिला अस्पताल बना ‘रेफर सेंटर’, बस स्टैंड नहीं, पार्क नहीं

गिरीश जगत, गरियाबंद. छत्तीसगढ़ को बने 25 साल पूरे हो गए, लेकिन गरियाबंद जिला खुद अपने 14 साल का सफर भी अधूरा ही तय कर पाया है। जिला बनने के बाद भी यहां विकास की गाड़ी हमेशा पंचर ही रही। जिला मुख्यालय आज भी उन बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, जिन्हें किसी भी जिले की पहचान कहा जाता है। स्थिति इतनी विचित्र है कि खुद कलेक्टर अपने सरकारी आवास की मंजूरी तक नहीं दिला सके। आधे से ज्यादा जिला अधिकारी किराए के मकानों में रहकर सरकारी फाइलें चला रहे हैं।

राज्योत्सव की तैयारी जोरों पर है, मंच सज रहे हैं, बैनर टंगे हैं, लेकिन सवाल अब भी वही है — क्या इन अधूरी व्यवस्थाओं के बीच सच में उत्सव मनाने का कोई औचित्य है? जनता पूछ रही है — “जब सुविधा नहीं, व्यवस्था नहीं, तो उत्सव किस बात का?” आइए जानते हैं, जिले की उन कमियों को जो इस जश्न पर सवालिया निशान लगा रही हैं।

जिला अस्पताल बना ‘रेफर सेंटर’

कहने को यह जिला अस्पताल है, लेकिन हकीकत में यह सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रह गया है। 14 साल बीत जाने के बाद भी अस्पताल का खुद का भवन नहीं बन सका। पुराने सीएचसी बिल्डिंग को जोड़-तोड़ कर अस्थायी अस्पताल चलाया जा रहा है।

आईसीयू, सोनोग्राफी, गायनेकोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया जैसी बुनियादी सुविधाएँ अब तक नदारद हैं। फायर सेफ्टी मानकों का पालन तक नहीं किया गया है। गंभीर मरीजों को रायपुर या धमतरी रेफर कर दिया जाता है।

नए भवन का निर्माण एजीएमएसी के अधीन है, लेकिन ठेका कंपनी के राजनीतिक संरक्षण ने काम की रफ्तार को कछुए की चाल में बदल दिया है। सरकारी धन खर्च हो रहा है, मगर जनता अब भी लाइन में इंतज़ार कर रही है — इलाज के लिए नहीं, रेफर के लिए।

आधी-अधूरी न्याय व्यवस्था

14 साल पुराने जिले में अब तक पूर्ण जिला न्यायालय नहीं बन सका। आज भी सिविल कोर्ट के सहारे न्यायिक कामकाज चल रहा है। श्रम, विद्युत, भ्रष्टाचार अधिनियम, परिवार, महिला उत्पीड़न, एससी-एसटी और एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों की सुनवाई रायपुर में होती है। इससे गरीब और ग्रामीण पक्षकारों को भारी खर्च उठाना पड़ता है।

न्याय की पहुँच आम नागरिकों तक नहीं, बल्कि जिला मुख्यालय की सीमाओं में भी अधूरी पड़ी है। यह तस्वीर बताती है कि यहाँ “न्याय अब भी फाइलों में बंद है।”

बस स्टैंड नहीं, पार्क नहीं; ‘ऑक्सीजन जोन’ में भ्रष्टाचार की हवा

जिला मुख्यालय में न तो व्यवस्थित बस स्टैंड है, न ही कोई ढंग का गार्डन। साईं मंदिर परिसर को छोड़कर एक भी सार्वजनिक उद्यान विकसित नहीं किया गया। वन विभाग ने ऑक्सीजन जोन के नाम पर 50 लाख से अधिक खर्च कर डाले, लेकिन परियोजना अधूरी रह गई।

भारी खर्च के बावजूद ऑक्सीजन जोन के गेट पर ताला लटका रहता है। भ्रष्टाचार की सड़ी हवा ने वहां की ताजगी को निगल लिया है। आज भी लोग सैर-सपाटा करने राष्ट्रीय राजमार्ग का सहारा लेते हैं — क्योंकि शहर में सांस लेने की जगह नहीं बची।

डायवर्शन पर रोक – निजी विकास पर ताला

मुख्यालय में नगर निवेश का दफ्तर तक नहीं बना है। ज़मीन के डायवर्शन पर रोक लगने से निजी विकास ठप है। जिन्होंने ज़मीन खरीदी, वे न मॉर्गेज कर पा रहे हैं, न लोन। वैधानिक प्लॉटिंग ठप है, अवैध प्लॉटिंग फल-फूल रही है, जिससे शासन को राजस्व हानि हो रही है।

मध्यम वर्गीय परिवारों के सपनों का मकान अब ‘कानूनी फंसावट’ का हिस्सा बन गया है। सरकार की नीतियाँ इतनी उलझी हैं कि जमीन मालिक अब खुद को ज़मीन से बेगाना महसूस कर रहे हैं।

कलेक्टर का घर अधूरा, अधिकारी बने किराएदार

14 साल में 13 कलेक्टर आए, लेकिन कोई भी अपने सरकारी आवास की मंजूरी नहीं दिला सका। अधिकारी अब भी किराए के मकानों में रह रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और ट्रांजिट हॉस्टल संख्या में नाकाफी हैं। 30 से 40 अधिकारी और कर्मचारी आज भी किराए पर रहकर प्रशासन चला रहे हैं। कुछ तो रोज़ रायपुर से आवाजाही करते हैं — यह किसी जिले के प्रशासन की नहीं, प्रशासन की बेबसी की तस्वीर है।

14 साल का यह जिला अब भी बुनियादी जरूरतों की जद्दोजहद में है। स्वास्थ्य अधूरा, न्याय अधूरा, अवसंरचना अधूरी और प्रशासन बेबस — ऐसे में जब उत्सव की रोशनी बिखेरेगी, तो गरियाबंद की हकीकत पर वह सिर्फ एक पर्दा डालेगी। प्रश्न यह नहीं कि उत्सव कैसे मनेगा, प्रश्न यह है कि – क्या वाकई जश्न का कोई कारण बचा है?

Tags :

संबंधित ख़बरें

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा,  200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन