Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

अश्लील डांस एंजॉय, VIDEO बनाने, परमिशन देने वाले SDM सस्पेंड : डांसर्स ने दिखाए थे प्राइवेट पार्ट्स, तुलसीदास ने लुटाए पैसे, कमिश्नर बोले-अश्लीलता को बढ़ावा दिया

डांसर्स ने दिखाए थे प्राइवेट पार्ट्स, तुलसीदास ने लुटाए पैसे, कमिश्नर बोले-अश्लीलता को बढ़ावा दिया

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस मामले में SDM तुलसी दास को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम पर आरोप है कि उन्होंने खुद इस कार्यक्रम में शामिल होकर अश्लील डांस को बढ़ावा दिया था। कमिश्नर महादेव कावरे ने जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन आदेश जारी किया है।

जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी कि अश्लील डांस के लिए नियम विरुद्ध अनुमति दी गई थी। कार्यक्रम में डांसर्स ने अश्लील डांस किए थे। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती नजर आई थीं। कार्यक्रम में SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी मौजूद थे। वह पैसे लुटाते और VIDEO भी बनाते नजर आए थे।

वहीं SP वेदव्रत सिरमौर्य ने ऑर्केस्ट्रा डांसर्स से KISS लेने वाले और मस्ती करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। देवभोग थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे और आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को सस्पेंड कर दिया है।

पहले ये 3 तस्वीरें देखिए...

मैनपुर SDM (टोपी और चश्मा पहने हुए) तुलसी दास डांसरों का वीडियो बनाते नजर आए।

महिला SDM के सामने अश्लील डांस करती रही, इस दौरान अफसर ने पैसे लुटाए।

बार डांसर से किस लेने वाले 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है।

कमिश्नर महादेव कावरे ने निलंबन आदेश जारी किया है।

अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला

दरअसल, गरियाबंद के उरमाल में युवा समिति ने 6 दिवसीय ओपेरा (ऑर्केस्ट्रा) का आयोजन कराया था। मनोरंजन का हवाला देकर युवकों की समिति ने 29 दिसंबर 2025 को मैनपुर SDM तुलसी दास से कार्यक्रम की अनुमति ली थी।

कार्यक्रम में ओडिशा के कटक स्थित जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स बुलाई गई थी। कार्यक्रम में बार डांसर्स कपड़े उतार कर अश्लील डांस करती नजर आईं। डांस कार्यक्रम 8, 9 और 10 जनवरी 2025 को निर्धारित था। इसके लिए शहरभर में प्रचार-प्रसार कराया गया था।

कार्यक्रम में डांसर ने अपने कपड़े उतार दिए। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे।

बार डांसर की फीस 60 हजार, एंट्री टिकट 200-400

कार्यक्रम में SDM, कई पुलिसकर्मी और गांववाले अलग-अलग दिन शामिल हुए। आयोजन के वीडियो अब सामने आए हैं। कार्यक्रम में समिति को रोजाना 1.20 लाख देना था। इसके अलावा अश्लील डांस के लिए अतिरिक्त डांसर बुलाए गए थे।

बार डांसरों की एक दिन की फीस 60 हजार तय थी। 200 से 400 से तक टिकट रखा गया था। वीडियो में SDM खुद वीडियो बनाते नजर आए। दूसरे वीडियो में 2 पुलिसकर्मी लड़कियों से खुलेआम किस करते हुए नजर आए।

डांसर ने कपड़े उतारे, वहां मौजूद लोग पैसे लुटाते रहे।

कार्यक्रम में SDM के लिए सीट आरक्षित थी

8 जनवरी को आयोजन में काफी भीड़ पहुंची थी। 9 जनवरी को SDM तुलसी दास इस आयोजन में शामिल हुए। आयोजकों ने उनके लिए आगे की सीट आरक्षित की थी। रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा।

स्टेज पर अर्धनग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रहे। पंडाल के अंदर भीड़ बेकाबू थी। अफसर, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि हर वर्ग के लोग पहुंचे थे। इनमें से कई लड़कियों पर पैसे उड़ाते रहे। कई लोगों ने लड़कियों को अपने पास बुलाकर अश्लीलता की।

पंडाल के अंदर भीड़ बेकाबू थी, अफसर, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि हर वर्ग के लोग पहुंचे थे।

आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक अश्लीलता फैलाने के आरोप में पहले एक स्थानीय युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आयोजनकर्ता देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40), उमेश यादव (25) शामिल हैं।

अश्लील कार्यक्रम कराने के आरोप में आयोजन समिति के 14 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags :

Chhattisgarh news scandal

Obscene event permission,

Gariaband obscene dance case,

SDM Tulsidas suspended,

Police investigation Gariaband,

Illegal dance event,

Administrative action SDM,

Government officer suspension,

Obscene video viral case,

Devbhog Urmal incident,

Chhattisgarh dance scandal,

Viral dance video controversy,

mpcgtimes,

mpcg news,

mpcgtimes.com,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन