: किसान को पीट-पीट कर मार डाला: घर से एक किमी दूर मिली नग्न लाश, पास पड़े मिले टूटे डंडे, फिंगर प्रिंट खोलेगा कत्ल का राज
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक अधेड़ किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. उसका शव बुधवार सुबह नग्न हालत में घर से करीब एक किमी दूर मेन रोड पर पड़ा मिला. सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी.
शव के पास ही पुलिस को टूटे हुए डंडे पड़े मिले हैं. हालांकि अभी तक अधेड़ के कपड़े नहीं मिल सके हैं. आशंका है कि संपत्ति विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है. पुलिस फिलहाल मौके पर है. मामला हसौद थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, गुजियाबोर निवासी परदेशी सोनी (55) पुत्र बुड़गा सोनी खेती-किसानी करता था. उसका खून से लथपथ शव बुधवार सुबह मेन रोड पर नग्न हालत में पड़ा मिला है. पूरे शरीर पर डंडे से पीटने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे.
जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
बताया जा रहा है कि परदेशी सोनी की पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है. उसकी एक बेटी है. उसकी भी शादी हो गई है. इसके बाद से ही परदेशी अकेले रहता था. आशंका जताई जा रही है कि संपत्ति विवाद के चलते किसी करीबी परिजन ने ही उसकी हत्या की होगी.
पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया है. उससे भी पूछताछ की जा रही है. कपड़े भी तलाश किए जा रहे हैं. फिंगर प्रिंट के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
PM के बर्थडे पर माइनिंग अफसरों का सेवा कांड ? : मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन