Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: छत्तीसगढ़ में केजी से PG तक पढ़ाई फ्री: जातिगत जनगणना होगी, पढ़िए कांग्रेस के 6 बड़े चुनावी वादे ?

MP CG Times

MP CG Times / Sat, Oct 28, 2023

छत्तीसगढ़ में केजी से PG तक पढ़ाई फ्री: जातिगत जनगणना होगी, पढ़िए कांग्रेस के 6 बड़े चुनावी वादे ?
रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 6 चुनावी वादे किये हैं। बस्तर दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में दोबारा सरकार बनते ही सरकारी स्कूलों में केजी से पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त कर दी जाएगी। इससे सभी वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ होगा। सरकार बनते ही जातीय जनगणना शुरू की जाएगी। साथ ही तेंदूपत्ता का वार्षिक बोनस बढ़ाकर 4 हजार रुपये किया जाएगा। दरअसल, दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बस्तर में दो बड़ी रैलियां कीं। राहुल ने सबसे पहले उत्तर बस्तर की भानुप्रतापपुर सीट और फिर कोंडागांव के फरसगांव में आमसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस गरीबों के लिए काम करती है, लेकिन बीजेपी गरीबों का पैसा अडानी को दे रही है। भाजपा नेता नहीं चाहते कि गरीब का बेटा अंग्रेजी बोले। 1. हमने जो भी वादा किया उसे पूरा किया' राहुल गांधी ने कहा कि हमने जो भी वादा किया उसे पूरा किया। सरकार बनते ही हमने दो घंटे में किसानों का 10 हजार करोड़ कर्ज माफ किया, बिजली बिल हाफ किया, आदिवासियों को उनकी जमीनें वापस दिलाईं। कांग्रेस की सरकार फिर बनते ही सारे वादे पूरे किए जाएंगे। 2. केंद्र के कानून से ​किसानों को नुकसान मनरेगा को हम लेकर आए तो बीजेपी ने इसे बेकार बताया। हमने मजदूरों का सम्मान किया, क्योंकि हम जानते हैं, जब तक गरीबों की मदद नहीं करेंगे देश मजबूती से खड़ा नहीं हो सकता। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के खिलाफ कानून बनाकर उन्हें नुकसान पहुंचाया और अडाणी को लाभ पहुंचाया। 3. हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं ​​देश को लोकसभा, राज्यसभा के एमपी नहीं चलाते हैं। हिंदुस्तान सरकार में 90 आईएएस हैं ये सरकार को असलियत में चलाते हैं। इन्हें कैबिनेट सेक्रेटरी कहते हैं। सारे फैसले ये लेते हैं। सेना को कितना पैसा जाएगा। भोजन के अधिकार में कितना पैसा जाएगा, लेकिन 90 में से सिर्फ तीन लोग ही पिछड़े वर्ग के हैं। देश का बजट 45 लाख करोड़ का है। इनमें से तीन अफसर सिर्फ 5 प्रतिशत बजट पर निर्णय लेते हैं। सवाल यही है कि क्या हिंदुस्तान में ओबीसी की आबादी सिर्फ पांच प्रतिशत है। 4. ओबीसी देश की रीढ़ ओबीसी वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा, आपको ठगा जा रहा है। आपकी सरकार ओबीसी की सरकार नहीं है और ये बात हर ओबीसी युवा को समझनी होगी। इसलिए हमारा पहला कदम जाति जनगणना है। नरेंद्र मोदी कभी ओबीसी के मामलों पर चर्चा नहीं करते। मोदी जी आप जाति जनगणना से क्यों डरते हो। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे। छत्तीसगढ़ सरकार जाति बेस्ड जनगणना करवाएगी और सच्चाई आपके सामने लाकर रख देगी। देश में 55 प्रतिशत ओबीसी वर्ग के हैं, लेकिन मोदी जी ये बात नहीं बताते। 5. आदिवासी हिंदुस्तान के पहले मालिक बीजेपी के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं। आदिवासी का मतलब जो हिंदुस्तान के पहले मालिक, पूरी जमीन के असली मालिक से है। आदिवासियों को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। जल, जमीन की रक्षा की जानी चाहिए। वनवासी का मतलब जंगल में रहने वालों से है। सच्चा शब्द आ​दिवासी है। मध्यप्रदेश में बीजेपी नेता ने आदिवासी पर पेशाब किया। ऐसी भाजपा नेताओं की सोच है। 6. BJP नेता नहीं चाहते गरीब का बेटा अंग्रेजी बोले छत्तीसगढ़ी, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषा जरूरी है। बीजेपी नेता 24 घंटे हिंदी बोलते हैं, अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाते हैं। इसलिए हमने अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले ताकि गरीब के बच्चे भी पढ़ सकें। 7. नोटबंदी, जीएसटी से सिर्फ अडाणी को फायदा मोदी सरकार के नोटबंदी, जीएसटी के फैसले से सिर्फ अडाणी को फायदा हुआ। आम आदमी को सिर्फ परेशानी और तकलीफ के कुछ नहीं मिला। हमारी सरकार फिर से बनेगी तो हम सभी वादों को लागू करेंगे। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन