Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: Durg: सराफा कारोबारी की हत्या में चार गिरफ्तार, बनारस से पकड़ कर लाई पुलिस, पांच दिन पहले रची थी साजिश

News Desk / Thu, Oct 20, 2022


दुर्ग में सराफा कोरोबारी की हत्या के आरोपी गिरफ्तार।

दुर्ग में सराफा कोरोबारी की हत्या के आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गुरुवार को सराफा कारोबारी की हुई हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को पुलिस बनारस से दुर्ग लेकर पहुंच रही है। हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी अलग-अलग रास्तों से भागकर बनारस पहुंचे थे। CCTV फुटेज और फिर वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद होने के बाद आरोपियों तक पुलिस पहुंचती चली गई। इस मामले में करीबियों की भी मिलीभगत होने की आशंका है।  यह भी पढ़ें...Durg: दुकान में घुसकर सराफा कारोबारी की हत्या, गहने लूट ले गए दो बदमाश; CCTV फुटेज में दिखाई दिए चेहरे

दुकान में घुसकर पांच गोली मारी थी ज्वैलर को
जानकारी के मुताबिक, अम्लेश्वर थाने के पास तिरंगा चौक पर गुड आईलैंड कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार सोनी (52) समृद्धि ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार दो युवक मास्क पहनकर उनकी दुकान में पहुंचे और ज्वैलरी खरीदने के बहाने उन्हें गोली मार दी। बदमाशों ने एक के बाद एक पांच फायर उनके ऊपर किए। फिर दुकान में रखी ज्वैलरी और कैश लूटकर भाग निकले। वारदात के बाद पुलिस ने देर शाम ही बदमाशों की बाइक रायपुर से बरामद कर ली थी।

वारदात में परिचित के भी शामिल होने का संदेह
दुकान में लगे CCTV और अन्य जगहों की फुटेज चेक करने के बाद आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने एक संदेही को देर रात हिरासत में लिया। इसके बाद एक और संदेही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने हत्या की साजिश पांच दिन पहले ही कर ली थी। इसके लिए आरोपी आरंग में ही रुके हुए थे। ज्वैलर सुरेंद्र कुमार सोनी भी मूल रूप से आरंग के ही रहने वाले थे। ऐसे में परिवार या रिश्तेदार के वारदात में शामिल होने की आशंका है।  

सुपारी किलिंग की भी आशंका
पुलिस ने इस मामले में बनारस से बिहार के गया निवासी सौरभ कुमार सिंह, यूपी के चंदौली निवासी अभय कुमार भारती उर्फ बाबू, बिहार के छपरा निवासी आलोक कुमार यादव और मुजफ्फरपुर निवासी अभिषेक कुमार झा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि सराफा कारोबारी की हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई। पुलिस को इसमें सुपारी कीलिंग का शक है। ऐसे में संभावना है कि अभी और भी आरोपी पकड़े जाएं। देर रात तक पुलिस इस मामले में खुलासा कर सकती है। 

वारदात में लोकल कनेक्शन भी
दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि दो आरोपियों ने दुकान में घुसकर हत्या की। जबकि दो बाहर खड़े थे। वारदात के बाद चारों बाइक से रायपुर भागे। वहां बाइक छोड़ने के बाद कार से बनारस की ओर भाग निकले। तकनीकी आधार पर ट्रेस कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और झारखंड पुलिस की मदद से उन्हें शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से लूटे गए गहने और कैश बरामद हुआ है। इसमें लोकल कनेक्शन की भी बात सामने आ रही है। 
 

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गुरुवार को सराफा कारोबारी की हुई हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को पुलिस बनारस से दुर्ग लेकर पहुंच रही है। हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी अलग-अलग रास्तों से भागकर बनारस पहुंचे थे। CCTV फुटेज और फिर वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद होने के बाद आरोपियों तक पुलिस पहुंचती चली गई। इस मामले में करीबियों की भी मिलीभगत होने की आशंका है। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन